यूनिटेक के एमडी संजय चंद्रा गिरफ्तार
यूनिटेक के एमडी संजय चंद्रा गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली। रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय चंद्रा और उनके भाई अजय चंद्रा को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पकड़ लिया है। दोनों भाईयों पर लगभग 91 मामले दर्ज किए गए हैं। कथित तौर पर इन दोनों ही भाईयों के विरूद्ध गुरूग्राम में सेक्टर 70 की एक परियोजना को पूर्ण न करने और ग्राहकों को ब्याज सहित उनकी राशि वापस नहीं देने का आरोप है।

साथ ही उन पर कथित आरोप है कि उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए नियमों का पालन नहीं किया था। कथित तौर पर आरोप लगाया कि उन्होंने संबंधित प्राधिकरण से निर्माण कार्य के लिए अनुमति नहीं ली थी। चंद्रा बंधुओं को शुक्रवार की रात पकड़ लिया गया। आज इन दोनों भाईयों की पेशी दिल्ली न्यायालय में होगी।

इतना ही नहीं जानकारी यह भी सामने आ रही है कि दोनों भाईयों को लगभग 35 करोड़ रूपए के मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में पकड़ा गया है।

70 लाख रुपए लेकर भागा सिक्योरिटी गार्ड

ब्रिटिश सरकार ने दी माल्या के प्रत्यर्पण को मंजूरी

जस्टिस कर्णन ने कहा न्यायिक कार्य करने दिया जाए या सजा दी जाए

आज पुराने नोट बदलने का आखिरी दिन, RBI कार्यालयों में मची रेलमपेल

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -