कृष्ण वाटिका में 700 मकानों पर कार्रवाई करने को लेकर संजय शुक्ला ने मुख्यमंत्री शिवराज पर उठाये सवाल
कृष्ण वाटिका में 700 मकानों पर कार्रवाई करने को लेकर संजय शुक्ला ने मुख्यमंत्री शिवराज पर उठाये सवाल
Share:

इंदौर। कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर शब्दों के तीखे वार किए है। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित श्री कृष्ण वाटिका कॉलोनी के 700 मकान पर कार्रवाई को लेकर संजय शुक्ला ने नगर निगम की इस कोशिश को मनमानी करार दिया है। संजय शुक्ला ने कहा कि इस तरह का काम भारतीय जनता पार्टी की दो मुंही नीति का परिणाम है।

दरअसल कुछ समय पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक सभा के दौरान मध्यप्रदेश में 700 से ज्यादा अवैध कॉलोनी को वैध करने की घोसणा की थी। लेकिन मध्यप्रदेश के इंदौर में सुपर कॉरिडोर के नजदीक ही स्थित श्री कृष्ण वाटिका कॉलोनी पर नगर निगम द्वारा 700 से ज्यादा मकानों पर कारवाही की बात सामने आयी है। इसको लेकर संजय शुक्ला ने कहा कि कॉलोनी में लोगों के द्वारा नक्शे मंजूर करवा कर अपने मकान बनाए गए हैं। आमजनो ने मकान बनाने के लिए लाखों रुपए का कर्ज लिया है व् इन मकानों को बनाने में अपने जीवन भर की कमाई को लगा दिया है और अब वह सब कर्ज को चुकाने में लगे हुए हैं। ऐसे में नगर निगम के द्वारा इन मकानों में तोड़फोड़ करने की योजना तैयार करना निगम की मनमानी है।

इस पूरे मामले में आगे बोलते हुए संजय शुक्ला ने कहा कि नगर निगम द्वारा कृष्ण वाटिका में जबरदस्ती मकान तोड़ने की कार्यवाई से नाराज रहवासियों ने आकर मुझसे मुलाकात की जिसके बाद मैंने तत्काल संबंधित अधकारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए बात की है। इस मुद्दे पर संजय शुक्ला ने मध्यप्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा की एक तरफ तो मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि अवैध कालोनियों को वैध किया जाएगा और दूसरी तरफ 700 मकानों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई बहुत ही निंदनीय है। यह दो मुंही सरकार है। साथ ही कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने संकट की घड़ी में सदैव जनता के हित में खड़े रहने की बात भी कही। संजय शुक्ला ने इसको नगर निगम की मिलीभगत बताई और इस कार्रवाई का विरोध किया हैं। साथ ही इस मामले को मध्यप्रदेश विधानसभा के आगामी सत्र में उठाने की बात संजय शुक्ला द्वारा कही गई।

देश की पहली ट्रांसजेंडर जज जोयिता मोंडल ने आरक्षण को लेकर कही यह बात

वायरल वीडियो पर मंत्री राजवर्धन सिंह की सफाई, कांग्रेस पर लगाया आरोप

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान पंडाल में दिखी शिवलिंग की आकृति, देखते ही झूम उठे भक्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -