चंद्रकांत पाटिल पर भड़के संजय राउत, कहा- 'मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा'
चंद्रकांत पाटिल पर भड़के संजय राउत, कहा- 'मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा'
Share:

मुंबई: राज्यसभा सांसद और शिवसेना नेता संजय राउत ने बीते शुक्रवार को BJP के प्रदेश (महाराष्ट्र) अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को पीएमसी बैंक घोटाले से उन्हें और उनकी पत्नी वर्षा को जोड़ने वाली कथित टिप्पणी के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। मिली जानकारी के तहत उन्होंने इसे अपमानजनक कहा है। जी दरअसल संजय राउत ने एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने कहा, "मैंने चंद्रकांतदादा पाटिल को उनके और मेरी पत्नी के खिलाफ अपमानजनक, निराधार और फर्जी टिप्पणियों के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। अगर चंद्रकांत दादा बिना शर्त माफी नहीं मांगते हैं तो मैं आगे की कानूनी कार्रवाई करूंगा और माननीय अदालत का रुख करूंगा।"

जी दरअसल शिवसेना सांसद संजय राउत ने अपने ट्वीट के साथ नोटिस की एक प्रति भी संलग्न की है। वहीं दूसरी तरफ शिवसेना नेता के वकील विक्रांत सबने ने नोटिस में कहा, "आपके द्वारा खुले पत्र/जवाब में दिया गया बयान, जिसमें दावा किया गया है कि हमारे मुवक्किल की पत्नी वर्षा एस राउत ने पीएमसी बैंक घोटाले में से 50,00,000 की राशि प्राप्त की है, अनुचित है।"

इसी के साथ वकील विक्रांत सबने ने संजय राउत की तरफ से चंद्रकांत पाटिल को सात दिनों में तथ्यों को स्पष्ट करने के लिए कहा। कहा जा रहा है कि ऐसा नहीं करने पर उचित कानून के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए बाध्य होने की बात कही गई है।

अंधेरे की चपेट में आने वाला है महाराष्ट्र

अगले 5 दिन महाराष्ट्र, गोवा में जमकर बरसेंगे बादल

जेल में गर्मी से बेहाल हुए आर्यन खान, खाना देखकर निकल पड़े आंसू!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -