रणवीर सिंह के शो में जीजा आयुष शर्मा संग पहुंचे सलमान खान, मचा जबरदस्त धमाल
रणवीर सिंह के शो में जीजा आयुष शर्मा संग पहुंचे सलमान खान, मचा जबरदस्त धमाल
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता सलमान खान की मूवी अंतिम- द फाइनल ट्रूथ जल्द रिलीज होने वाली है। सलमान खान क्विज शो द बिग पिक्चर में अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ मूवी को प्रमोट करने पहुंचे। मगर वहां पर ऐसा क्या हुआ कि सलमान खान को बिग बॉस 15 प्रतियोगियों की सहायता की आवश्यकता पड़ी।

वही सलमान खान एवं रणवीर सिंह घरवालों पर नया बम फोड़ने वाले हैं। रणवीर सिंह के शो में सलमान खान प्रश्न का उत्तर देते हुए अटक जाते हैं। ऐसे में वे बिग बॉस हाउस के घरवालों से सहायता लेते हैं। शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें घरवाले सलमान खान की सहायता करते दिखाई दे रहे हैं। जय भानुशाली एवं विशाल कोटियन सलमान को सही उत्तर देने में सहायता करते हैं। शो में बहुत सारी मस्ती एवं हंगामा होता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही रणवीर सिंह शो द बिग पिक्चर के लॉन्च से पहले बिग बॉस में उसका प्रमोशन करने पहुंचे थे। तब भी रणवीर सिंह ने घरवालों से भेंट की थी। विशेष बात ये है कि रणवीर सिंह का ये शो सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। रणवीर सिंह का ये शो जबसे पेश हुआ है चर्चाओं में बना हुआ है। शो को जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है। शो में स्टार्स भी अपनी मूवी का प्रमोशन करने आते हैं। सूर्यवंशी का प्रमोशन करने रणवीर के शो में रोहित शेट्टी तथा कटरीना कैफ दिखाई दिए थे। वही बात यदि बिग बॉस की करें तो पांचवें सप्ताह में घर में बहुत कुछ हुआ। सिंबा का एग्रेसिव साइड नजर आया। उन्होंने उमर रियाज को पूल में धक्का दिया। उमर को आतंकवादी बोला।

कैटरीना कैफ संग 'टिप टिप बरसा पानी' पर नाचे अमिताभ बच्चन

बिग बॉस 15 में मचेगा जबरदस्त धमाल, होगी इन 5 मशहूर स्टार्स की एंट्री

तेजस्वी प्रकाश को लोगों ने दिया 'सेल्फिश नागिन' का टैग, जानिए क्या है मामला?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -