सलमान ने किया सानिया की आत्मकथा का विमोचन, कुछ इस अंदाज़ में की तारीफ
सलमान ने किया सानिया की आत्मकथा का विमोचन, कुछ इस अंदाज़ में की तारीफ
Share:

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने भारतीय टेनिस सनसनी और दुनिया की नंबर वन खिलाडी सानिया मिर्जा की आत्मकथा 'एस अगेंस्ट ऑड्‍स' का विमोचन किया। इस मौके पर सलमान ने सानिया की अनोखे अंदाज में तारीफ की।

सानिया की आत्मकथा वैसे तो पिछले दिनों रिलीज हो चुकी है, लेकिन रविवार को एक समारोह में सलमान ने इसका विमोचन किया। इस अवसर पर सलमान ने कहा, लोग जो तीन जन्मों में हासिल नहीं कर सकते हैं वो सानिया ने मात्र 29 वर्ष की उम्र में कर दिखाया है।

सानिया को काफी कुछ कहना है और वो उसे भुल जाए इसलिए उन्होंने आत्मकथा लिखने का फैसला किया। यह एक सही निर्णय है। सानिया सफलता हासिल करने वाली खिलाड़ी है और आगे भी जीतती रहेंगी, इसलिए हमें इसके बाद आत्मकथा के पार्ट 2, पार्ट 3 और पार्ट 4 भी पढ़ने को मिलेंगे।

सलमान खान ने कहा, मैं सानिया को कई सालो से जानता हूं। यदि सानिया ने फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया तो वे इसमें भी कमाल करेंगी। वही इस मौके पर सानिया ने कहा, मैं अपने अनुभव लोगों के साथ शेयर कर बहुत खुश हूं। मैं रियो ओलिंपिक में रोहन बोपन्ना के साथ मिक्स्ड डबल्स में और प्रार्थना ठोंबरे के साथ महिला डबल्स में खेलूंगी। मैं और प्रार्थना एशियाई खेलों में पदक जीत चुके हैं। मुझे रियो में भी पदक जीतने की उम्मीद है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -