सलीम शेख ने बचाई कई यात्रियों की जान, वीरता पुरस्कार के लिए भेजा जाएगा नाम
सलीम शेख ने बचाई कई यात्रियों की जान, वीरता पुरस्कार के लिए भेजा जाएगा नाम
Share:

सूरत : अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले में प्रभावित सलीम शेख यात्रियों की बस लेकर मौके से जा रहे थे। इसी दौरान बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। ताबड़तोड़ और अंधाधुंध फायरिंग से कुछ लोग घायल हो गए जबकि कुछ की मौत हो गई। उसी समय सलीम बस को तेजी से वहां से ले गया ऐसे में कई लोगों की जान बच सकी। सलीम के प्रयास की सराहना की गई।

हमले के बाद सलीम द्वारा घर में टेलीफोन पर अपने परिजन को जानकारी दी गई। हमले के दौरान गोलीबारी से बस का टायर पंक्चर हो गया था, इसके बाद भी सलीम शेख ने बस की गति को तेज़ कर दिया। उन्होंने बस नहीं रोकी लगभग डेढ़ किलोमीटर तक उसने अपनी बस को दौड़ा दिया। उसे गर्व है कि वह लोगों को बचाने में सफल रहा। सलीम की मां की ही तरह चिकित्सालय में अपना उपचार करवा रहे लोग सलीम के कार्य पर गर्व कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अनंतनाग के समीप बेतांगू में आतंकियों ने बस पर गोलीबारी की। बस के वाहन चालक सलीम शेख की समझ से यात्रियों को बचा लिया गया। इस हमले में 7 लोगों कि मौत हुई है अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकी हमले में जो श्रद्धालु मारे गए उनके शव सूरत पहुंचे। वायुसेना का विमान शव को लेकर पहुंचा। सीएम विजय रूपानी ने मृतकों हेतु 10 लाख रूपए की घोषणा की। विजय रूपानी ने घायलों से चर्चा की। गुजरात के कुल 17 यात्री घायल हो गए थे। 

LoC पर फायरिंग का भारतीय सेना ने दिया जवाब, 2 पाक सैनिक सहित 7 लोगों की मौत

बौखलाया चीन, सिक्किम के डोकलाम में भारतीय जवानो ने डाला डेरा

सेना की आलोचना करने वालों की बोटी बोटी नोच ली जाए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -