साक्षी बनीं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर
साक्षी बनीं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर
Share:

नई दिल्ली: रियो ओलिपिंक में भारत के नाम को गौरवान्वित करने वाली साक्षी मलिक को देशवासियों ने पलकों पर बैठा लिया है। जब से वे भारत आई है, तभी से उनके स्वागत-सम्मान का सिलसिला जारी हैै। बुधवार को भी हरियाणा सरकार ने उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें ढाई करोड़ का चेक सौंपा। गौरतलब है कि पहलवान साक्षी मलिक ने रियो में कुश्ती प्रतियोगिता में जीत दर्ज कराते हुये कांस्य पदक प्राप्त किया था। साक्षी के माध्यम से ही भारत को पहला पदक मिला। हालांकि बाद में पीवी सिंधू भी बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक लाई थी। साक्षी के साथ ही पीवी सिंधू को भी देश भर में सम्मानित किया जा रहा है।

साक्षी रोहतक जिले के मोखरा गांव की रहने वाली है और उसे हरियाणा सरकार ने सम्मानित करने की घोषणा की थी। बुधवार को बहादुरगढ़ में सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर साक्षी को ढाई करोड का चेक सम्मान स्वरूप दिया गया। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर भी मौजूद थे।

बनेगी ब्रांड एंबेसडर

साक्षी मलिक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनेगी। इसकी घोषणा सीएम खट्टर ने कार्यक्रम के मंच से की। खट्टर की बात का समर्थन खेल मंत्री अनिल विज और अन्य अतिथियों ने भी किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -