इस शख्स के कारण हुई थी महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की मुलाकात
इस शख्स के कारण हुई थी महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की मुलाकात
Share:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी आज अपना जन्मदिन मना रही है. आइये आज साक्षी धोनी के जन्मदिन पर आपको बताते है महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी से जुड़े ये कुछ दिलचस्प किस्से... आप सभी ने एमएस धोनी और साक्षी की प्रेम कहानी उनकी बायोपिक मूवी 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में देखी होगी, किन्तु इसके अतिरिक्त दोनों की लव स्टोरी में कुछ छुपे हुए फैक्ट्स भी हैं, जिनसे शायद आप अभी भी अनभिज्ञ हैं। तो आइए आज हम आपको उस शख्स की प्रेम कहानी की पूरी डीटेल बताते हैं, जिन्होंने पूरे भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल कर रख दिया।  

साक्षी एवं धोनी एक-दूसरे को बचपन से जानते थे, क्योंकि उन दोनों के पिता रांची की 'MECON' नामक कंपनी में एक साथ काम करते थे। दोनों की फैमिली के आपस में अच्छे संबंध थे। धोनी व साक्षी ने आरम्भ में एक ही विद्यालय से पढ़ाई भी की है। मगर कुछ वक़्त पश्चात् साक्षी का परिवार देहरादून में शिफ्ट हो गया था तथा फिर उसके पश्चात् दोनों का संपर्क समाप्त हो गया था। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

वही असम के तिनसुकिया जिले के लेखपानी टाउन में जन्मी साक्षी धोनी ने अपनी प्राइमरी एजुकेशन देहरादून के वेल्हम गर्ल्स कॉलेज से की है तथा अपनी स्कूलिंग रांची के जवाहर विद्या मंदिर से पूरी की है। क्या आपको पता है बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी साक्षी की वेल्हम गर्ल्स स्कूल में क्लासमेट थीं? साक्षी के समीप औरंगाबाद में मौजूद इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट से होटल मैनेजमेंट की डिग्री भी है। एमएस धोनी तथा साक्षी 10 वर्ष पश्चात् कोलकाता में मिले थे। ये उस समय की बात है, जब वर्ष 2007 में भारतीय टीम का कोलकाता के होटल ताज बंगाल में स्टे था। उस के चलते भारत ईडेन गार्डन स्टेडियम में पाकिस्तान के विरुद्ध खेल रहा था। शादी से पूर्व साक्षी धोनी महाराष्ट्र में होटल मैनेजमेंट की छात्रा थीं। वो भारतीय टीम के रहने के चलते ताज बंगाल में इंटर्नशिप कर रही थीं। इंटर्नशिप के अंतिम दिन एमएस धोनी के मैनेजर युद्धजीत दत्ता ने साक्षी से उनकी मुलाकात करवाई थी। साक्षी, युद्धजीत की फ्रेंड थीं। इसी के चलते एमएस धोनी उनकी सुंदरता पर फ़िदा हो गए थे तथा दत्ता से साक्षी का नंबर मांगकर उन्हें मैसेज किया था।
 

Ind vs NZ: मैच के बाद कप्तान रोहित ने मोहम्मद सिराज को जड़ दिया चांटा, वायरल हुआ Video

कोच थॉमस डेनरबाई ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम में 23 खिलाड़ियों को शामिल किया

दीपक चाहर ने रोहित संग साझा की जबरदस्त 15 साल पुरानी तस्वीर, दिया दिल जीत लेने वाला कैप्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -