साइना नेहवाल ने देश के लिए रचा इतिहास
साइना नेहवाल ने देश के लिए रचा इतिहास
Share:

tyle="text-align:justify">जकार्ता : भारतीय बैडमिंटन खिलाडी सायना नेहवाल ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी होने का इतिहास बना दिया है, लेकिन उनका विश्व चैंपियन बनने का सपना कल यानि कि रविवार को विश्व की नंबर एक खिलाड़ी स्पेन की कैरोलिना मारिन ने हराकर पराजय कर दिया। विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहली बार पहुंची दूसरी सीड सायना को टॉप सीड मारिन ने 59 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 21-19 से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा।  सायना नेहवाल को इस हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जो विश्व चैंपियनशिप में 6 मौकों पर सायना नेहवाल का पहला पदक है।
 
सायना नेहवाल के पास पहली भारतीय विश्व चैंपियन बनने का शानदार मौका था, लेकिन कैरोलिना मारिन ने एक बार फिर साइना का सपने को चकनाचूर कर दिया। सायना नेहवाल को जरूर निराशा हाथ लगी, लेकिन उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय होने का इतिहास रच दिया। और इस सिल्वर मेडल की जीत के साथ सायना को पुरे भारत से बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -