सांईबाबा पर आस्था को लेकर न हो कोई विवाद
सांईबाबा पर आस्था को लेकर न हो कोई विवाद
Share:

रांची: शंकराचार्य स्वरूपानंद ने एक बार फिर सांई बाबा को लेकर अपनी टिप्पणी की थी। जिसमें उन्होंने श्री सांई बाबा के बारे में विवादित पोस्टर जारी किया था। उन्होंने इसमें भगवान हनुमान से उन्हें पिटते हुए बताया था। मगर अब  शिर्डी के सांई बाबा के पूजन को आरएसएस ने निर्विवाद बताया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा यह कहा गया है कि शिर्डी के सांई बाबा ने कभी इस बात को लेकर दावा नहीं किया कि वे भगवान हैं। इसे कोई मसला नहीं बनाया जा सकता है। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि श्री सांईबाबा ने कभी भी ऐसा नहीं कहा कि वे भगवान हैं। श्री सांईबाबा ने समाज की सेवा की है। इसे किसी प्रकार से भी मसला नहीं बनाया जा सकता है। आरएसएस प्रवक्ता मनमोहन वैद्य ने यह भी कहा कि हिंदू समाज में हर व्यक्ति को यह अधिकार है कि आखिर किसका पूजन किया जाना चाहिए।

हिंदू समाज में प्रत्येक व्यकित को इस तरह का निर्णय लेने और भगवान की पूजा करने की स्वतंत्रता है। आरएसएस में ऐसे स्वयंसेवक भी हैं जिनकी आस्था श्री सांई बाबा में है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -