साहिल खान को साक्षी की निर्मम हत्या का कोई 'अफ़सोस' नहीं! श्रद्धा के 35 टुकड़े करने वाले आफताब को भी नहीं था मलाल
साहिल खान को साक्षी की निर्मम हत्या का कोई 'अफ़सोस' नहीं! श्रद्धा के 35 टुकड़े करने वाले आफताब को भी नहीं था मलाल
Share:


नई दिल्ली: हुक्का गुड़गुड़ाना, अपने आप को 'दारू लवर' बताना दिल्ली में नाबालिग साक्षी की हत्या करने वाले दरिंदे साहिल खान का शौक था। उसकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से इस बात के प्रमाण मिले हैं। हालांकि, अब उसके अकाउंट को डिलीट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि साहिल विगत लगभग 15 दिनों से नाबालिग साक्षी की हत्या की साजिश रच रहा था। रविवार रात साहिल ने लड़की पर चाकू से 21 वार कर बेरहमी से लड़की की हत्या कर दी थी, इसके बाद उसने एक बड़े पत्थर से 3-4 बार साक्षी के सिर को भी कुचला था, जिससे मृतका के सिर के टुकड़े हो गए थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि पूछताछ में आरोपी को अपने किए पर किसी भी प्रकार का पछतावा या अफ़सोस नहीं दिखा रहा है। बता दें कि, ऐसा ही कुछ श्रद्धा के 35 टुकड़े करने वाले आफताब अमिन पूनावाला से पूछताछ में भी सामने आया था। पुलिस ने बताया था कि, आफताब को श्रद्धा के क़त्ल का कोई अफ़सोस नहीं है और उसने कहा है कि, उसे फांसी भी हो जाए, तो कोई मलाल नहीं, क्योंकि उसे जन्नत में हूरें मिलेंगी। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि, आफताब ने इसी तरह 20 हिन्दू लड़कियों को अपना शिकार बनाया था। अब साहिल खान को भी अपने किए पर पछतावा नहीं है, तो ये सवाल उठ रहा है कि, क्या वो भी जन्नत की उम्मीद पाले बैठा है ?

बता दें कि, आज यानि मंगलवार को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सोमवार को बुलंदशहर से गिरफ्तार करने के बाद उसे बवाना जेल लाया गया था। फिलहाल, हत्या में प्रयुक्त चाकू का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि साहिल खान ने हत्या के लगभग 15 दिनों पहले हथियार खरीदा था। कहा जा रहा है कि वह 15 दिन पहले ही साक्षी की हत्या की प्लानिंग कर चुका था। हालांकि, अब तक साहिल ने पुलिस को यह नहीं बताया है कि चाकू कहां से खरीदा। शाहबाद डेयरी इलाके में हुई इस वारदात की CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।​ करीब डेढ़ मिनट के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि साहिल ने साक्षी पर गली में कई बार चाकू से वार किया। इसके बाद उसने कई बार शव पर पत्थर फेंका और लात-घूंसे भी चलाए। उस दौरान कई लोग वहां मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की।

निकिता तोमर, श्रद्धा, साक्षी..! राजधानी में 'लव जिहाद' से दम तोड़ती बेटियां, आखिर कब तक जिंदगियों से खेलते रहेंगे दरिंदे ?

फर्जी डॉक्टर मोहम्मद शमीम, पटना के पारस हॉस्पिटल में दो साल से कर रहा था इलाज, अब फूट गया भांडा

कांग्रेस को मनाने के लिए सीएम केजरीवाल ने चला नया दांव! CPM नेता सीताराम येचुरी से मिलकर कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -