दुखद! 35 वर्षीय इस मशहूर एक्ट्रेस ने की खुदखुशी, घर में लटका मिला शव
दुखद! 35 वर्षीय इस मशहूर एक्ट्रेस ने की खुदखुशी, घर में लटका मिला शव
Share:

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है यहाँ दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री रंजुषा मेनन ने खुदखुशी कर ली है। उनका शव उनके ही घर में फांसी से लटका हुआ पाया गया। हालांकि अभी तक खुदखुशी के कारण का पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस खबर से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है, रंजुषा मेनन के करीबी इस खबर से बेहद शॉक्ड हैं।

रंजुषा मेनन 35 वर्ष की थीं। हालांकि रंजुषा मेनन की मौत 30 अक्टूबर की सुबह को हुई थी, मगर इसकी खबर अब सामने आई है। रंजुषा का शव तिरुवनंतपुरम के श्रीकार्याट स्थित उनके घर में लटका हुआ पाया गया। रंजुषा मेनन बीते कुछ वक़्त से अपने पति और बच्चों के साथ श्रीकार्याट में किराए पर रह रही थीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहीं पुलिस फिलहाल मौत के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है। रंजुषा इंस्टाग्राम पर भी बहुत एक्टिव रहती थीं। मौत से कुछ समय पहले रंजुषा ने इंस्टाग्राम पर एक फनी रील पोस्ट की थी। 

अक्सर ही वो अपने सह-कलाकारों के साथ वीडियो बनाती रहती थीं। रंजुषा ने 29 अक्टूबर को भी एक रील शेयर किया था। उसके बाद से लेकर दूसरे दिन सुबह तक में ऐसा क्या हुआ, तत्पश्चात, रंजुषा मेनन ने ये कदम उठाया तथा फांसी लगा ली। ये बात अभी तक मिस्ट्री बनी हुई है। रंजुषा इंडस्ट्री का जाना माना नाम रही हैं। उन्होंने सिटी ऑफ गॉड, मेरिकुंडारु कुंजद जैसी कई फिल्मों एवं कई टीवी शो में काम किया है। अंतिम बार वो Aanandaragam में दिखाई दी थीं, जहां उन्होंने लीड रोल निभाया था। उन्होंने सिटकॉम Varan Doctaranu में कॉमिक रोल निभाया था। वहीं Ente Mathavu तथा Mrs Hitler जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का मनोरंजन किया है। 

कॉफी विद करण सीजन 8 में हुई सनी-बॉबी देओल की एंट्री, धर्मेंद्र के Liplock पर बेटों ने कही ये बात

बॉलीवुड के इस एक्टर को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

VIDEO! 49 साल की एक्ट्रेस ने पहनी इतनी टाइट ड्रेस, यूजर्स ने किया ट्रोल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -