सचिन पायलट ने किया प्रदेश कांग्रेस में बदलाव
सचिन पायलट ने किया प्रदेश कांग्रेस में बदलाव
Share:

जयपुर : राजस्थान कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के कांग्रेस संगठन में बदलाव किए गए हैं। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की स्वीकृति से 20 जिलों के अध्यक्षों को बदला गया है। दूसरी ओर प्रदेश कार्यकारिणी में 45 नए सदस्यों को अवसर दिया गया है। अब कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 198 हो गई है। जयपुर शहर जिलाअध्यक्ष का नेतृत्व प्रताप सिंह खाचरियावास और जयपुर ग्रामीण के राजेंद्र यादव को दिया गया। भूपेंद्र सिंह राठौड़ को अजमेर राज्य का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा इन नियुक्तियों को महत्व दिया गया है। इस बार पहली बार ऐसा किया गया है कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पदनाम को सृजित किया गया। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं को भी महत्व दे रही है। यही नहीं कई जिलों में जातिगत समीकरणों के महत्व को देखते हुए अध्यक्ष पद पर नियुक्तियां की गई हैं।

जयपुर ग्रामीण में वरिष्ठ नेता सीपी जोशी की पसंद को महत्व दिया गया है। उदयपुर शहर के पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास के भाई को भी नेतृत्व सौंपा गया है। जयपुर के पूर्व सांसद महेश जोशी, पूर्वमंत्री शांति धारीवाल के साथ बृजकिशोर शर्मा को कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट राजस्थान में कांग्रेस को मजबूत करने में लगे हैं। सचिन पायलट ने अपने संगठन में वरिष्ठ नेता और युवा नेतृत्व को भी महत्व दिया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -