'राहुल द्रविड़ का हनीमून पीरियड ख़त्म..', एशिया कप से भारत के बाहर होते ही निशाने पर आए हेड कोच
'राहुल द्रविड़ का हनीमून पीरियड ख़त्म..', एशिया कप से भारत के बाहर होते ही निशाने पर आए हेड कोच
Share:

नई दिल्ली: टीम इंडिया को इस साल अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप खेलना है। लेकिन, इससे पहले एशिया कप 2022 सीजन में टीम का प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा है। टीम फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई और सुपर-4 स्टेज में पाकिस्तान-श्रीलंका से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। बता दें कि, दिग्गज बल्लेबाज़ राहुल द्रविड़ गत वर्ष टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच बने थे। उसके बाद यह एशिया कप उनके कार्यकाल में पहला बड़ा टूर्नामेंट था। अब तक उन्होंने केवल सीरीज में ही टीम इंडिया का मार्गदर्शन किया था। लेकिन अब एशिया कप में टीम इंडिया की दुर्दशा को देखते हुए भारत के पूर्व सेलेक्टर और प्लेयर सबा करीम ने द्रविड़ को अलर्ट किया है।

सबा करीम ने कहा है कि राहुल द्रविड़ के लिए अब मुश्किल वक़्त शुरू हो चुका है। द्रविड़ को भी पता है कि उनका हनीमून पीरियड अब समाप्त हो गया है। सबा करीब ने अपने बयान में बताया कि किस प्रकार राहुल द्रविड़ अपने कोचिंग करियर को कामयाब बना सकते हैं। सबा करीम ने कहा कि, 'यह बात तो राहुल द्रविड़ भी जानते हैं कि अब हनीमून पीरियड समाप्त हो गया है। अब वह परफेक्ट टीम बनाने में लगे हुए हैं। लेकिन अब तक वह मजबूती से ऐसा करते नज़र नहीं आए हैं। हालाँकि, उनसे ऐसा करने की उम्मीद अवश्य है। यह राहुल द्रविड़ के लिए मुश्किल वक़्त है।'

सबा करीम ने आगे कहा कि, 'राहुल बेहद समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति हैं। वह जानते हैं कि अपनी कोचिंग को अगर सफल बताना है, तो उनके पास एक ही तरीका है कि टीम इंडिया पहले नंबर पर तो ICC इवेंट्स जीते और दूसरे नंबर पर SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में टेस्ट सीरीज जीते।' उन्होंने कहा कि, 'मैं केवल टेस्ट जीतने की बात नहीं कर रहा हूं। यह तो राहुल द्रविड़ जब बतौर खिलाड़ी खेलते थे, तब भी होता था। लेकिन भारतीय टीम SENA देशों में टेस्ट श्रृंखला जीतती है, तब कहीं जाकर राहुल द्रविड़ टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश होंगे।'

कप्तान मैं हूँ या.., रिज़वान ने लिया DRS तो भड़क उठे बाबर आज़म, Video हुआ वायरल

महारानी के देहांत के बाद ब्रिटेन में कई खेल आयोजन हुए रद्द

चोट लगने की वजह से राष्ट्रीय खेलों में भाग नहीं ले पाएंगे नीरज चोपड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -