सीरियाई युद्ध को लेकर रुसी PM ने किया अमेरिका पर वार
सीरियाई युद्ध को लेकर रुसी PM ने किया अमेरिका पर वार
Share:

म्यूनिख : सीरिया में चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिका और रुस के बीच चल रही तनातनी में एक औऱ विवाद सामने आया है। रुस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने संघर्ष विराम वार्ता का अनुरोध किया है। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अरब सैनिक सीरिया युद्ध में प्रवेश करते है, तो इससे नया विश्वयुद्ध भड़क सकता है।

मेदवेदेव ने कहा कि अमेरिका और हमारे अरब सहयोगियों को इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। क्या वे स्थाई युद्ध चाहते है। उन्होने कहा कि क्या वे असल में यह सोचते है कि वे जल्दी से इस तरह का युद्ध जीत जाएंगे। मेदवेदेव ने कहा, नया विश्वयुद्ध भड़काने की जगह सभी पक्षों को वार्ता की मेज पर आना चाहिए।

इसी बीच खबर है कि युद्धग्रस्त सीरिया के प्रतिद्धंद्धी सेनाओं से घिरे हुए इलाकों में 10 लाख से भी अधिक लोग फंसे हुए हैं। इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट को चुनौती देते हुए एक ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में घिरे हुए लोगों की संख्या इससे आधी बताई गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -