डॉक्टर की सलाह: वैक्सीन लगवाने के बाद इतने दिन बाद तक नहीं बना सकते फिजिकल रिलेशन
डॉक्टर की सलाह: वैक्सीन लगवाने के बाद इतने दिन बाद तक नहीं बना सकते फिजिकल रिलेशन
Share:

कोरोना संक्रमण के कहर से बचने के लिए सभी को वैक्सीन लगवाने के लिए कहा जा रहा है। पूरी दुनिया में वैक्सीन लगाने का काम जोरों पर है। हालाँकि एक्सपर्ट्स वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद में कई खास बातों का ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में अब हाल ही में मिली जानकारी के तहत रूस में लोगों को वैक्सीन लगवाने के बाद कम से कम तीन दिनों तक सेक्स ना करने की सलाह दी जा रही है। हाल ही में सेराटोव क्षेत्र के उप स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर डेनिस ग्रेफर ने यह बात कही है। उन्होंने ही रूस के लोगों को वैक्सीन लगवाने के बाद किसी भी तरह के ज्यादा शारीरिक मेहनत वाले काम को ना करने की सलाह दी है।

इन्ही चीजों में सेक्स भी शामिल है। वहीँ इससे पहले यहां के लोगों को शराब और सिगरेट से भी दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया था। आप जानते ही होंगे रूस उन देशों में शामिल है जहां वैक्सीनेशन की दर बहुत कम है। जी दरसल यहां अब तक केवल 13 फीसद लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगी है। यहाँ हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर ग्रेफर ने कहा, 'हर कोई जानता है कि सेक्स करने में बहुत एनर्जी लगती है। इसलिए हम लोगों को वैक्सीन लगवाने के बाद सेक्स जैसी फिजिकल एक्टिविटी से दूर रहने की चेतावनी दे रहे हैं।' लेकिन यहाँ ग्रेफर के बयान की मीडिया में काफी आलोचना की जा रही है।

यहाँ के सीनियर मेडिकल ऑफिशियल ओलेग कोस्टिन ने कहा कि, 'वो ग्रेफर के बयान से इत्तेफाक नहीं रखते। वैक्सीन लगवाने के बाद पूरी तरह सेक्स बंद करने की बजाय आप इसे सावधानी से कर सकते हैं। बस ये जरूरत से ज्यादा नहीं होना चाहिए।' बात करें भारत की तो यहाँ वैक्सीनेशन के बाद ऐसी कोई आधिकारिक गाइडलाइन नहीं जारी की गई है। लेकिन यूनिसेफ की तरफ से वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ खास बातों का ख्याल रखने की सलाह दी गई है। यूनिसेफ ने भी कहा है कि, ''वैक्सीन लगवाने के 2-3 दिनों तक किसी भी तरह के भारी फिजिकल एक्टिविटी से बचना चाहिए क्योंकि इस दौरान शरीर वैक्सीन के साइड इफेक्ट से रिकवर होता है।''

पेट्रोल की कीमतों में आज फिर लगी आग, 3 महीने बाद घटे डीजल के दाम

राजस्थान में बिजली से मरने वालों के परिवार के लिए पीएम मोदी ने किया ये खास एलान

शादी के बाद फिटनेस पर ध्यान देने लगी यामी गौतम, मेडिटेशन करते आईं नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -