रुस बंद करेगा मिस्त्र में सारी हवाई सेवाँए
रुस बंद करेगा मिस्त्र में सारी हवाई सेवाँए
Share:

रुस : पिछले दिनों हुए विमान हादसे को ध्यान में रखते हुए रुस ने शुक्रवार को यह ऐलान किया कि वह मिस्त्र से हवाई सेवाँए तब तक बहाल नही करेगा जब तक कि वहाँ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नही होते। तब तक रुस मिस्त्र में सारी उड़ानें निलंबित रखेगा। बीते दिनों की घटना के बाद अमेरिका व ब्रिटेन ने रुस को हादसे का कारण विमान में बम रखा जाना बताया था। इसी को ध्यान में रखते हुए मॉस्को ने यह अहम फैसला लिया है।

कहा जा रहा है कि विमानों के रद्द होने से मिस्त्र के पर्यटन व्यवसाय को भारी नुकसान होगा। इसके अलावा इस निर्णय से करीबन 30-40 हजार रुसी नागरिक मिस्त्र में फँस सकते है। ब्रिटेन सरकार भी अपनी सारी उड़ानों को रद्द कर चुकी है। इसके बाद से ही वो मिस्त्र में फँसे अपने 20 हजार कर्मचारियों को वापस लाने की व्यवस्था कर रही है।

ये सारे फैसले उस दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए लिए जा रहे है, जिसमें रुसी विमान मेट्रोजेट एयरबस ए321-200 शनिवार को शर्म अल शेख के सिनाई से उड़ान भरने के 23 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिससे इसमें सवार सभी 224 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर रूसी शामिल थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -