युद्ध के बीच भारत की मदद के लिए आगे आया रूस, किया बड़ा ऐलान
युद्ध के बीच भारत की मदद के लिए आगे आया रूस, किया बड़ा ऐलान
Share:

नई दिल्ली: हाल ही में भारत पहुंचे रूस के नवनियुक्त राजदूत डेनिस अलिपोव ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने को लेकर उनको भारत ने आग्रह किया है और वो इस पर ध्यान दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत के रुख को भी सराहा है। इसके साथ ही यूक्रेन संकट का रूस-भारत के बीच हुए रक्षा सौदों पर होने वाले असर को लेकर भी उन्होंने बयान दिया है।

भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने बुधवार को कहा कि, हम खार्किव और पूर्वी यूक्रेन के अन्य इलाकों में फंसे भारतीयों को लेकर भारत के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। हमें भारत की तरफ से वहां फंसे लोगों की आपातकालीन निकासी के लिए आगाह प्राप्त हुए हैं। इस पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, रूस और भारत पुराने रणनीतिक सहयोगी हैं। भारत भी यूक्रेन के साथ हमारे संकट की गंभीरता और गहराई को समझता है। हम UN में भारत की तरफ से लिए गए संतुलित स्टैंड के लिए भी उनके आभारी हैं।

भारत के साथ हुई डिफेन्स डील पर पश्चिमी देशों के रूस पर प्रतिबंध और यूक्रेन संकट से फर्क पड़ने के सवाल पर डेनिस अलीपोव ने कहा कि, जहां तक ​​भारत को S-400 की सप्लाई का ताल्लुक है, तो मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इसमें किसी किस्म की कोई रुकावट नहीं होगी। इस सौदे को बिना बाधा जारी रखने रखने के रास्ते हमारे पास हैं। इस सौदे पर किसी भी सेंक्शन का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

पेड़ में जा घुसी तेज रफ़्तार कार, एक ही गाँव के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

केरल के मुख्यमंत्री ने कहा, यूक्रेन से लौटे 180 छात्र आज कोच्चि पहुंचेंगे

रूसी रूबल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -