अगले दो चरणों में RSS खेलेगा हिंदूत्व का कार्ड
अगले दो चरणों में RSS खेलेगा हिंदूत्व का कार्ड
Share:

नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा बिहार में अंतिम चरणों के मतदान को हिंदूत्व से भुनाने का प्रयास करने की रणनीति अपनाई जा रही है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को निर्देशित किया जा चुका है। भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने कहा कि इस रणनीति के अंतर्गत पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा यह भी कहा गया है कि चुनावी रैली में इस तरह का बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि यदि भाजपा और एनडीए बिहार चुनाव हारती है तो पाकिस्तान में पटाखे फोड़े जा रहे हैं। 

भारतीय जनता पार्टी के अध्यख अमित शाह ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा तीखी प्रकिया अपनाई गई और इस दौरान कहा गया कि जेडीयू नेता केसी त्यागी द्वारा भाजपा के इस प्रचार अभियान की निंदा की गई है। उन्होंने भाजपा को सांप्रदायिक बताते हुए कहा है कि चुनावी की शुरूआत विकास के मसले से की गई थी। मगर अब इसे सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है। अब कैंपेनिंग सांप्रदायिक तरीके से की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुस्लिम वोट बैंक को भी साधने में लगे हैं। आरक्षण की बात करते हुए उन्होंने चुनाव प्रचार में अपने उद्बोधन को लेकर कहा कि आरक्षण कोटे को कम करने की साजिश का आरोप भी लगाया गया। उनका यह संकेत था कि मुस्लिम आरक्षण को लेकर कांग्रेस के बयान की ओर इशारा किया गया था। कांग्रेस पार्टी के नेता ने भी भाजपा की कैंपेनिंग का विरोध किया था।

नेता द्वारा कथित तौर पर यह भी कहा गया कि उत्तरप्रदेश में भी पार्टी द्वारा सांप्रदायिकता दिखाई गई। मिली जानकारी के अनुसार अंतिम दो चरणों के चुनाव हेतु हजारों स्वयं सेवकों को प्रचार हेतु घर - घर भेजने की तैयारी कर रही है। इस दौरान यह प्रचार किया जाएगा कि यदि एनडीए हार गई तो यह हिंदू स्वाभिमान की हार होगी। जिसके चलते उनकी सुरक्षा पर भी सवालिया निशान लगने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पहले ही एनडीए पर संप्रदायवाद और आरक्षण का कार्ड खेलने का आरोप लगा चुके हैं।

उनका कहना है कि भाजपा आरक्षण को समाप्त करने की तैयारी में है। भाजपा की चुनावी रणनीति में बदलाव को लेकर 15 दिन पूर्व ही निर्णय लिया गया था। हिंदुत्व के एजेंडे को उपयोग करने हेतु आरएसएस ने बिहार से सटे झारखंड के रांची में तीन दिवसीय समारोह भी आयोजित किया जा रहा है। जिसमें धार्मिक आधार पर आरक्षण की बात की जाएगी। मुस्लिम आबादी बढ़ने को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -