'भारत से इस्लाम मिट जाएगा': RSS प्रमुख मोहन भागवत
'भारत से इस्लाम मिट जाएगा': RSS प्रमुख मोहन भागवत
Share:

मुंबई: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बीते सोमवार को मुंबई में आयोजित मुस्लिम बुद्धिजीवियों के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान ‘राष्ट्र प्रथम-राष्ट्र सर्वोपारी’ विषय पर एक संगोष्ठी में बोलते हुए कहा, 'अंग्रेजों ने गलत धारणा बनाकर हिंदुओं और मुसलमानों को लड़ाया। अंग्रेजों ने मुसलमानों से कहा कि अगर उन्होंने हिंदुओं के साथ रहने का फैसला किया तो उन्हें कुछ नहीं मिलेगा, केवल हिंदुओं को चुना जाएगा और उन्हें एक अलग (राष्ट्र) की मांग करने के लिए प्रेरित किया। भारत से इस्लाम मिट जाएगा। क्या ये हुआ? नहीं, मुसलमान सभी पदों पर आसीन हो सकते हैं।'

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि 'भारत में रहने वाले हिंदू-मुस्लिम के पूर्वज एक समान हैं। अंग्रेजों ने एक भ्रांति पैदा की। उन्होंने हिंदुओं से कहा कि मुसलमान चरमपंथी हैं। उन्होंने दोनों समुदायों को लड़ा दिया। उस लड़ाई और विश्वास की कमी के परिणामस्वरूप दोनों एक दूसरे से दूरी बनाए रखने की बात करते रहे हैं। हमें अपनी दृष्टि बदलने की जरूरत है। वहीं उन्होंने कहा कि हिंदुओं और मुसलमानों के पुरखे एक ही थे और हर भारतीय हिंदू है।'

आगे संबोधन देते हुए उन्होंने कहा, 'समझदार मुस्लिम नेताओं को कट्टरपंथियों के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा हो जाना चाहिए। हिंदू शब्द मातृभूमि, पूर्वज और भारतीय संस्कृति के बराबर है। ये अन्य विचारों का असम्मान नहीं है। हमें मुस्लिम वर्चस्व के बारे में नहीं, बल्कि भारतीय वर्चस्व के बारे में सोचना है। भारत के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। इस्लाम आक्रांताओं के साथ आया। ये इतिहास है और इसे उसी रूप में बताया जाना चाहिए।'

मोहन भागवत ने यह भी कहा कि, 'समझदार मुस्लिम नेताओं को अनावश्यक मुद्दों का विरोध करना चाहिए और कट्टरपंथियों एवं चरमपंथियों के विरुद्ध दृढ़ता से खड़ा रहना चाहिए। जितना यथाशीघ्र हम ये करेंगे, उससे समाज को उतना ही कम नुकसान होगा। भारत बतौर महाशक्ति किसी को डराएगा नहीं। हिंदू शब्द हमारी मातृभूमि, पूर्वज और संस्कृति की समृद्ध धरोहर के बराबर है और हर भारतीय हिंदू है।'

प्रधानमंत्री मोदी आज हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों से करेंगे बातचीत

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने आंगनबाडी स्कूलों पर विशेष नजर रखने के दिए निर्देश

मलेरिया, डेंगू की जांच के लिए गांवों में लगाए विशेष चिकित्सा शिविर: प्रवीण आदित्य

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -