RSS ने की केंद्र सरकार द्वारा की गई नोटबंदी व सर्जिकल स्ट्राईक की सराहना
RSS ने की केंद्र सरकार द्वारा की गई नोटबंदी व सर्जिकल स्ट्राईक की सराहना
Share:

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने केंद्र सरकार द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों की सराहना की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों का कहना था कि केंद्र सरकार ने जो नोटबंदी और पाकिस्तान के विरूद्ध सर्जिकल स्ट्राईक का निर्णय लिया वह सराहनीय था। इसे देशभक्ति से जुड़े कदम बताया। पाकिस्तान द्वारा  भारत विरोधी गतिविधियों को रोकने हेतु सेना ने पाकिस्तान के विरूद्ध सर्जिकल स्ट्राईक करने की बात कही।

आरएसएस पदाधिकारियों का कहना था कि भारत सरकार ने इस तरह के निर्णय लेकर सामरिक रूप से देश की कुशलता का परिचय दिया। पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मुंह की खानी पड़ गई। उन्होंने कहा कि इस तरह के निर्णय से कालाधन, जाली नोट व आतंकियों के पास मौजूद फंड को लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई।

आरएसएस पदाधिकारियों ने 5 फरवरी 2017 को इसरो ने 104 सैटेलाईट छोड़ने को बहुत ही महत्वपूर्ण कदम बताया। इसके लिए वैज्ञानिकों की सराहना की। दरअसल संघ द्वारा वर्ष 2016 - 2017 में किए गए कार्यों को लेकर विवरण प्रस्तुत किया गया था।

आरएसएस ने अपना एजेंडा लागु करने के लिए योगी को बनाया सीएम - मायावती

BJP - RSS से अलग है कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा

70 वर्ष से दे रहे हैं मुस्लिमों को धोखा, अब है सबक लेने की जरूरत

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -