मोहब्बत के मीनार के दीदार के लिए आज आगरा पहुंचेगा शाही जोड़ा
मोहब्बत के मीनार के दीदार के लिए आज आगरा पहुंचेगा शाही जोड़ा
Share:

लखनऊ : मोहब्बत का मीनार ताजमहल यूं तो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। भारत आने वाला हर टूरिस्ट इसे देखें बिना यहां से नहीं जाता है। अब ब्रिटेन का शाही जोड़ा भी इसे देखने के लिए आगरा जा रहा है। शनिवार की दोपहर में केट मिडिलटन और प्रिंस विलियम आगरा पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत उतर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव करेंगे।

मलेशिया की महारानी तुआंकू हजा हमीना बिनती हमीदुन भी आज मोहब्बत की मिसाल को देखने पहुचेंगी। विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए ताजमहल को खूब चमकाया गया है। कहा जा रहा है कि शाही दंपति द्वारा ताज घूमने के बाद इसकी शोहरत दुनियाभर में बढ़ जाएगी।

इसके लिए ब्रिटिश मीडिया भी यहां विशेष कवरेज के लिए पहुंचा है। मलेशिया की महारानी दोपहर 12 बजे ताज देखने पहुंचेंगी। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे ब्रिटेन के शाही दंपति स्मारक पहुंचेंगे और करीब दो घंटे यहां रुकेंगे। इन दिनों ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में भाग लेकर अजमेर से लौट रहे जायरीन भी ताज पहुंच रहे हैं।

शाही दंपति की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए है। सुरक्षा दल में 35 लोगों को शामिल किया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया जाएगा। वीडियो प्लेटफॉर्म के बाईं तरफ स्थित सीढिय़ों से नीचे उतरकर शाही जोड़ा सेंट्रल टैंक पहुंचेगा।

यहां फोटोग्राफी के बाद वह वीआईपी एंट्री से मुख्य मकबरे पर ऊपर जाएंगे। इस दौरान पर्यटकों को नीचे चमेली फर्श पर रोका जाएगा। इसके लिए बैरीकेडिंग की जाएगी। एयरपोर्ट से होटल अमर विलास जाने तक ट्रैफिक को रोका जाएगा। होटल से ताज तक का सफर वो वीआईपी एसी बस में करेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -