नेशनल हेराल्ड केस : कांग्रेस ने किया दोनों सदनों में हंगामा
नेशनल हेराल्ड केस : कांग्रेस ने किया दोनों सदनों में हंगामा
Share:

नई दिल्ली : एक बार फिर कांग्रेस द्वारा संसद बाधित करने का प्रयास किया गया है। दरअसल नेशनल हेराल्ड के मामले में संसद में जमकर वाद - विवाद हुआ। इस दौरान लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में कांग्रेस ने बवाल किया इस दौरान संसद की कार्रवाई बाधित हुई। तो राज्यसभा से कांग्रेस ने वाॅक आउट कर दिया। सदन में मोदी सरकार हाय - हाय के नारे भी लगाए गए। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा एनडीए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला गया।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि सत्तापक्ष जो भी कहना चाहता है वह कहे। दरअसल संसद न चलने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को दोषी ठहराते हुए कहा था कि संसद न चलने से मुझे बहुत दुख होता है। इस तरह से गरीबों का अधिकार मारा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नेता राजीव प्रताप रूड़ी द्वारा कहा गया कि बीते कुछ दिनों से कांग्रेसी वेल में आकर हंगामा कर रहे हैं। आखिर वे संसद क्यों नहीं चलने देना चाहते। दरअसल वे न्यायालय द्वारा संज्ञान लेने से डर रहे हैं।

उनका कहना था कि मामला न्यायालय में तय होगा। उन्हें न्यायालय जाकर अपना वक्तव्य देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे न्यायालय के मामले में क्या कर सकते हैं। भारतीय जना पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह द्वारा बयान के माध्यम से कांग्रेस ने अपना विरोध जताया। कांग्रेस सांसदों ने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड केस में सत्ता पक्ष बदले की राजनीति करने में लगा है। राज्य सभा में कांग्रेस ने वेल में जाकर हंगामा किया जिसके बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -