महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार को हुए एक भयानक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। पालघर जिले में त्रयंबकेश्वर रोड के समीप हुए इस हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में घायल कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, पालघर जिले में त्रयंबकेश्वर रोड के निकट रविवार को एक बस बेकाबू होकर पलट गई थी। इस भीषण हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए थे। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम की सहायता से यहां एक बड़ा बचाव अभियान शुरू कराया गया, जिसके बाद सभी घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया। 

अस्पताल में उपचार के दौरान दो अन्य यात्रियों ने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा गंभीर रूप से जख्मी कई यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। बताया जा रहा है कि घटना में घायल लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है और पुलिस ने हादसे में हताहत लोगों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। इसके साथ ही पालघर का जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी निरंतर हालात पर निगाह बनाए हुए हैं। 

खबरें और भी:-

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने साधा इन नेताओं पर निशाना

राजधानी के बाजारों में इस कारण लगातार घटते जा रहे है तेल के दाम

वर्चस्व के लिए दो बाघों की लड़ाई, एक बाघ की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -