ओलंपिक पदक हासिल करने वाली पांचवी भारतीय महिला खिलाड़ी बनी पी. वी. सिंधु
ओलंपिक पदक हासिल करने वाली पांचवी भारतीय महिला खिलाड़ी बनी पी. वी. सिंधु
Share:

भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु ने रियो ओलिंपिक के महिला बैडमिंटन एकल फाइनल में पहुंचने के साथ ही कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया। सिंधु बैडमिंटन में भारत के लिए ओलिंपिक पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई। ओलिंपिक इतिहास में पदक जीतने वाली वे भारत की पांचवीं महिला खिलाड़ी बनीं.

21 वर्षीय सिंधु ने सेमीफाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-19, 21-10 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका शुक्रवार को मुकाबला वर्ल्ड नंबर वन स्पेन की केरोलिना मारिन से होगा.

सिंधु से पहले चार भारतीय महिला खिलाड़ी ओलिंपिक खेलों में पदक हासिल कर चुकी हैं। भारतीय महिला खिलाड़ी द्वारा ओलिंपिक में पदक जीतने की शुरुआत कर्णम मल्लेश्वरी ने की थी ‍जब उन्होंने 2000 में सिडनी में वेटलिफ्टिंग में 69 किग्रा में कांस्य पदक जीता था। लंदन में 2012 में हुए पिछले ओलिंपिक में दो भारतीय महिला खिलाड़ी पदक हासिल करने में सफल हुई थी। साइना नेहवाल ने बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता था और एमसी मैरीकॉम ने मुक्केबाजी में फ्लायवेट में कांस्य पदक हासिल किया था.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -