मोटे है तो क्या हुआ? जींस तो बनती है बॉस....
मोटे है तो क्या हुआ? जींस तो बनती है बॉस....
Share:

जींस का नाम आते ही फैशन, स्टाइल एंड कम्फर्ट जैसे वर्ड याद आने लगते हैं। और याद भी क्यों न आये जब जींस हर आयु वर्ग की पहली पसंद है। आप चाहे किसी का भी वार्डरोब उठा के देख ले, उसमे कम से कम 2-4 जोड़ी जीन्स तो आराम से मिल जायेगी। युवा जीन्स के अलावा कुछ पहनता ही नहीं। जींस दुनियाभर में सबसे अधिक पहने जाने वाली ड्रेस है। लेकिन मोटे लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उन्हें किस तरह की जींस पहननी चाहिए।

जींस कई स्टाइल और वैरायटी में उपलब्ध होती हैं जिसे जरूरत और बॉडी शेप के अनुसार पहना जा सकता है। चलिए देखते हैं कि हैवी बॉडी वालों को किस तरह की जीन्स पहननी चाहिए ताकि वो भी स्लिम लगने लगे। अगर आप ओवर वेट हैं तो आपको ऐसी जींस नहीं पहननी चाहिए जिसमें ज्यादा कट या डिजाइन हों। जितना हो सके सिंपल जींस को महत्व दें। अगर कमर ज्यादा है तो लो वेस्ट या मिड वेस्ट जींस पहननी चाहिए। इससे कमर और हिप्स कम चौड़े नजर आते हैं।

बूटकट जींस में पैर की एड़ी के पास का एरिया खुला होता है जिससे यह पहनने वाले को स्लिम लुक देता है। वाइड लेग जींस उन लोगों के लिए बेहतर होती है जिनके कूल्हे, जांघ या अन्य निचले हिस्सों पर अधिक फैट होता है। इसके अलावा स्ट्रेट लेगड जींस, पेंसिल जींस भी पांवों और जांघों को स्लिम लुक देती है। गुड बॉयफ्रेंड जींस, इन-शेप, लेग अप या मॉम जींस आदि कुछ जींस महिलाओं के लिए बेहतर होती हैं। ऐसी जींस जो शरीर के फैट के अनुरूप स्ट्रेच हो जाए वह स्लिम लुक देने में अधिक मददगार होती है। तो अगली बार जब आप जींस चुनें तो इस बात का खास ख्याल रखें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -