कांग्रेस विधायक सिक्की का इस्तीफा मंजूर
कांग्रेस विधायक सिक्की का इस्तीफा मंजूर
Share:

चंडीगढ़ : कांग्रेस के विधायक रमनजीत सिंह सिक्की ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर डाॅ. चरणजीत सिंह अटवाल को अपना इस्तीफा दे दिया। दरअसल उन्होंने वरगाड़ी में श्री गुरू ग्रंथ साहिब का अपमान होने के कारण आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर इस्तीफा दे दिया था। सिक्की के इस्तीफे के बाद खडूर सीट को खाली घोषित कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने खडूर साहिब सीट के खाली होने की सूचना चुनाव आयोग को भेज दी।

सिक्की द्वारा कहा गया कि विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी बात नहीं सुनी और न ही उनका दर्द समझा। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सरकार के ही पक्ष में बोल रहे हैं। जबकि उन्हें निष्पक्ष रहना चाहिए। इन सभी हालातों के कारण वे निजी तौर पर इस्तीफे की पुष्टि के लिए पेश नहीं हुए।

विधानसभा अध्यक्ष ने सिक्की को उनके द्वारा इस्तीफा देने के बाद दोपहर को निमंत्रित किया था मगर वे शाम 6 बजे तक नहीं पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सिक्की का इस्तीफा मंजूर कर लिया। दरअसल विधानसभा में कांग्रेस के 4 विधायक अपना इस्तीफा दे चुके हैं। पंजाब में श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी होने के बाद जगह - जगह आंदोलन किए जा रहे हैं।

जत्थेदारों के प्रदर्शन के बाद अब इस मसले पर सरबत खालसा का आयोजन किया गया था। मगर कांग्रेस के पक्ष के विधायकों द्वारा भी इस्तीफा दिया जा चुका है। सिक्की से पहले मोगा के जोड्क्षगद्र पाल जैन, तलवंडी सावो से जीत मड्क्षहद्र सिंह सिद्धू और धूरी के विधायक अरविंद खन्ना ने अपने इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिए थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -