एंडीज पर्वतमाला में मिला 9 हज़ार साल पुराना कब्रिस्तान, महिलाओं को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
एंडीज पर्वतमाला में मिला 9 हज़ार साल पुराना कब्रिस्तान, महिलाओं को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
Share:

नई दिल्ली: दक्षिण अमेरिका के एंडीज पर्वतमाला में वैज्ञानिकों ने नौ हजार वर्ष प्राचीन एक ऐसी जगह का पता लगाया है जहां मादा शिकारियों को दफन किया जाता था। इस खोज से काफी समय से चली आ रही उस अवधारणा को चुनौती मिलती है जिसमें कहा जाता है कि आदिम मानव को जब खाना चाहिए होता था तो पुरुष शिकार पर जाया करते थे और स्त्रियां भोजन जमा करती थीं।       

अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, डेविस से संबद्ध और अध्ययन के प्रमुख लेखक रैंडी हास ने कहा की, ‘पुरातन काल में दफनाने की प्रक्रिया की एक पुरातात्विक खोज और विश्लेषण से पुरुषों के शिकारी होने की अवधारणा खारिज होती है.’ रिसर्चर्स का मानना है कि ‘साइंस एडवांसेज’ में प्रकाशित खोज ऐसे वक़्त में सामने आई है जब लिंग आधारित श्रम पर बहस चल रही है।  हास ने कहा, ‘शिकार करने वाले हालिया समुदायों में लिंग आधारित श्रम पर काफी जोर दिया जाता है, जिससे कुछ लोग इस बात को मानने लगते हैं कि लिंग पर आधारित असमानता प्राकृतिक है।’

उन्होंने कहा की, ‘लेकिन अब यह साफ़ हो चुका है कि श्रम का लिंग आधारित विभाजन अपने मूल स्वरूप में अलग था। हमारी प्रजाति के शिकारी इतिहास में शायद यह और भी न्यायसंगत था। ’ पेरू में 2018 में ऊंचाई पर पुरातात्विक उत्खनन के दौरान रिसर्चर्स ने दफनाने के एक पुराने स्थल की खोज की थी, जिसमें शिकार करने और जानवरों को काटने के नुकीले औजार बरामद हुए थे। उस स्थल पर मिले कंकाल की हड्डियों और दांतों के अध्ययन से पता चला है कि वह संभवतः किसी मादा का कंकाल था।

पत्नी खाने में मिलाती थी शराब छुड़वाने की दवा, पति ने पता चलते ही किया यह काम

कौए ने की ऐसी शरारत, जिसे देख लोग हुए हैरान

निलांशी पटेल ने तोडा अपना ही रिकॉड, 170.5 सेंटीमीटर है बालों की लम्बाई

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -