एक बार जरूर अपनाकर देखे घरेलु उपाय चर्म रोग से मिलेगी राहत
एक बार जरूर अपनाकर देखे घरेलु उपाय चर्म रोग से मिलेगी राहत
Share:

कई बार ऐसा होता ही की चर्म रोग का कई लोग बड़े से बड़े अस्पतालों में इलाज करा लेते है लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं होता यदि आप भी इसी तरह परेशान है तो निराश ना हो हम बता रहे है।आपको ऐसे घरेलु उपाय जिन्हें अपनाकर आप आसानी से चर्म रोग से राहत पा सकते है।  

गेंदा 
गेंदा गहरे पीले और नारंगी रंग का फूल होता है। यह स्किन की समस्याओं का प्रभावशाली घरेलु उपाय है। यह छोटे-मोटे कट, जलने, मच्चर के काटने, रूखी त्वचा आदि के लिए शानदार घरेलु उपाय है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते है। यह सूजन को कम करने मे भी मदद करता है। इसके साथ ही गेंदा जख्मो को जल्दी भरने मे भी मदद करता है। 

अलसी के बीज 
अलसी के बीज मे ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने मे मदद करता है। इसमें सूजन को कम करने वाले तत्त्व  मौजूद होते है। यह स्किन डिसऑर्डर, जैसे एक्जिमा और सोरायसिस को भी ठीक करने मे मददगार होता है। बेहतर रहेगा कि इसका सेवन किसी अन्य  आहार के साथ ही किया जाएं। 

नारियल का तेल 
नारियल का तेल एंटी-बैक्टीरियल होने के कारण एलर्जी वाले ख़राब त्वचा को साफ़ करके निकाल देता है, इसीलिए एलर्जी होने पर नारियल का तेल का इस्तेमाल जरूर करे और सोने से पहले इसे जरूर लगाएं। 

ओलिव ऑइल 
ओलिव तेल मे पॉलीफेनोल्स एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते है जो फ्री रेडिकल्स को समाप्त होने से बचाता है। स्किन प्रॉब्लम पर ओलिव ऑइल लगाने से तुरंत  आराम मिलता है। 

निम्बू का रस 
निम्बू मे मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा की एलर्जी को दूर करने मे फायदेमंद होता है। एलर्जी वाली जगह पर रुई से निम्बू का रस लगाएं। इसके अलावा  आप इसको नारियल के तेल के साथ भी मिला कर लगा सकते है।

लड़कियों की सबसे बड़ी समस्या दो मुहे बाल का समाधान है अरंडी

पुरुषो को नहीं करना चाहिए इन चीजो का सेवन, पड़ेगा महंगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -