योग दिवस पर RBI लाएगा सिक्का
योग दिवस पर RBI लाएगा सिक्का
Share:

मुंबई : 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया और विश्वभर में लोगों ने बड़ी संख्या में योग किया। अब इस मसले पर भारतीय रिज़र्व बैंक ने 10 रूपए का नया सिक्का जारी किया है। मामले में कहा गया है कि आरबीआई का यह सिक्का बेहद अद्भुत है। इस सिक्के में केंद्र में अशोक स्तंभ अंकित किया गया है वहीं इसके नीचे ध्येय वाक्य सत्यमेव जयते लिखा गया है। इस दौरान यह बात सामने आई है कि इसके बाईं और देवनागरी लिपि में ही भारत शब्द लिखा होगा। अशोक स्तंभ के नीचे अंग्रेजी में इंडिया शब्द भी लिखा होगा। अशोक स्तंभ के ही नीचे रूपए का चिन्ह और 10 रूपए का अंकन होगा। 

मिली जानकारी के अनुसार सिक्के के दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का लोगो अंकित होगा। इस लोगों में देवनागरी लिपी में सामांजस्य एवं शांति के लिए योग तथा अंग्रेजी में योगा फाॅर हारमनी एंड पीस अंकित किया जाएगा। लोगो के नीचे की ओर विश्व योग दिवस की तारीख अंकित होगी। इस सिक्के को लेकर लोगों में कौतूहल बना हुआ है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -