अवसरवाद पर आधारित है जनता परिवार महागठबंधन
अवसरवाद पर आधारित है जनता परिवार महागठबंधन
Share:

दरभंगा: बिहार में एनडीए द्वारा व्यापक प्रचार - प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और स्टार प्रचारक मतदाताओं से रूबरू हो रहे हैं। बिहार की जमीन इन दिनों राजनेताओं के बोल से गूंज रही है। इस तरह के प्रयासों में दूसरे दलों पर तीखी बयानबाजी की गई। इस दौरान केंद्रीय दूर संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पत्रकारों से चर्चा भी की। जिसमें उन्होंने कहा कि महागठबंधन केवल अवसरवादी गठबंधन है।

दोनार में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अवसरवाद पर ही जनता परिवार महागठबंधन टिका हुआ है। हो भी सकता है आगे यह गठबंधन टूट जाए। हालांकि उन्होंने गठबंधन टूटने को लेकर अप्रत्यक्षतौर पर ही चर्चा की। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नाम पर जनता को भटकाए जाने की बात कही गई। जिसमें यह भी कहा गया कि किसी को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने एनडीए और भाजपा की जीत की बात भी कही।

कहा जा रहा है कि बिहार में सभी नेता अपना - अपना प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान विभिन्न दलों के अपने - अपने दावे भी हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा के बड़े नेता भी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। भाजपा इस चुनाव में भी मोदी मंत्र का ट्रंप कार्ड खेल रही है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैलियों से बिहार का जनमत भाजपा और एनडीए की ओर मुड़ जाता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -