रसना गर्ल अकाउंट हैक होने से परेशान
रसना गर्ल अकाउंट हैक होने से परेशान
Share:

रसना गर्ल के नाम से फेमस एक्ट्रेस श्रेया का किसी ने फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया है। वह तेलगु फिल्मों में भी काम करती हैं। अकाउंट हैं होने से वह काफी परेशान है।

एक इवेंट के सिलसिले में हिमाचल पहुंची श्रेया ने अपनी इस परेशानी के बारे में बताया। मात्र 3 साल की उम्र में अभिनय आरंभ करने वाली श्रेया ने ऑडीशन में कई बार असफल रही। बावजूद उन्होंने संघर्ष जारी रखा तथा शो विद अनुपम अंकल में काम किया। उसके बाद जी न्यूज के कन्हैया और स्टार प्लस के धारावाहिक कसौटी जिंदगी की में बाल कलाकार का किरदार निभाया। 

श्रेया शर्मा ने बताया कि उसकी फेसबुक पर करीब ढाई लाख फालोअर जुड़े हुए थे। श्रेया रजनीकांत, शाहरुख व चिरंजीवी जैसे सुपर स्टार के साथ काम कर रही हैं। वहीं उनके पिता विकास शर्मा ने फेसबुक के इंडिया प्रभारी से भी इस बारे में शिकायत की हुई है। फेसबुक के अधिकारियों ने श्रेया को आश्वस्त किया है कि उनका फेसबुक अकाउंट जल्द ही एक्टिवेट कर उन्हें सौंप दिया जाएगा।

बतादें,  मुंबई में कानून की पढ़ाई कर रही अब श्रेया जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। उनके पिता विकास शर्मा ने कहा कि कई सालों के अभिनय के बाद श्रेया हिमाचल में फिल्म इंडस्ट्री के लिए कुछ करना चाहती है। वह पालमपुर में फिल्म स्टूडियो खोलना चाहती हैं।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बनाएंगे सर्जिकल स्ट्राइक्स पर फिल्म

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -