आज रात भारत में दिखेगा दुर्लभ और अद्भुत नजारा, बिलकुल न करे मिस
आज रात भारत में दिखेगा दुर्लभ और अद्भुत नजारा, बिलकुल न करे मिस
Share:

आज मतलब 13 जुलाई 2022 को सुपरमून नजर आएगा। सुपरमून एक खगोलीय घटना है, जिसमें चांद, पृथ्वी के सबसे नजदीक स्थिति में आ जाता है। सबसे नजदीक होने के कारण पृथ्वी से चांद सामान्य तौर पर अधिक बड़ा नजर आता है। सुपरमून के साथ ही आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा भी है जिसे गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन गुरु के आशीर्वाद से धन-संपत्ति, सुख-शांति एवं वैभव का वरदान पाया जा सकता है।

क्यों कहा जाता है इसे 'बक मून':-
13 जुलाई को होने वाले सुपरमून को 'बक मून' नाम दिया गया है। इसका नाम हिरण के नाम पर इसलिए रखा गया है क्योंकि इस के चलते हिरण के सिर पर नए सींग उगते हैं। 

सुपरमून तारीख और समय:-
नासा रिपोर्ट के अनुसार, सुपरमून को 2 से 3 दिनों तक देखा जा सकेगा। भारतीय समयानुसार इसे 13 जुलाई की रात 12 बजकर 8 मिनट पर देखा जाएगा। यह निरंतर 3 दिनों तक दिखाई देगा। वहीं, वर्ष 2023 में सुपरमून 3 जुलाई को दिखाई देगा। आज चांद पृथ्वी से तकरीबन 3,57,264 किलोमीटर की दूरी पर रहेगा। दिलचस्प बात ये भी है कि इस बार का बक सुपरमून तब दिखाई देगा जब सूरज पृथ्वी की कक्षा से सबसे दूर बिंदु पर होगा।

क्या होता है सुपरमून:-
"सुपरमून" तब होता है जब चांद पृथ्वी के सबसे करीब होता है। सबसे पहले 1979 में एस्ट्रोलॉजर रिचर्ड नोल ने इसका नाम सुपरमून रखा था। वर्षभर में सुपरमून 3 से 4 बार होता है। तथा इसे निरंतर देखा जा सकता है। सुपरमून को डीयर मून, थंडर मून, हे मून एवं विर्ट मून के नाम से भी जाना जाता है। सुपरमून के दिन चंद्रमा आम दिनों के मुकाबले बड़े आकार में और अधिक चमकीला दिखाई देता है। 

बड़ी खबर! जुलाई की इस तारीख से फ्री में लगेगी बूस्टर डोज

मार्च 2023 तक भारत की मुद्रास्फीति दर लगभग 5 प्रतिशत होने की संभावना

बसपा नेता हाजी याक़ूब की 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी कुर्क, जानिए पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -