बलात्कारियों से बचने के लिए लड़कियों के हाथ में दिया जाना चाहिए चाकू
बलात्कारियों से बचने के लिए लड़कियों के हाथ में दिया जाना चाहिए चाकू
Share:

अमरावती। आंध्रप्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष नन्नापनेनी राजकुमारी ने बलात्कारियों को लेकर सख्त रवैया अपनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बलात्कार जैसे अपराधों से महाविद्यालय छात्राऐं बच सकें इसके लिए हम चाहते हैं कि छात्राओं को चाकू बांट दिए जाऐं। उन्होंने इस तरह की बात एक शासकीय चिकित्सालय में अपना उपचार करवा रहीं दो बलात्कार पीड़िताओं से मिलने के बाद कही। वे भावुक हो गईं। आयोग की अध्यक्ष नन्नापनेनी राजकुमारी ने कहा कि हम इस मामले में कानून लाने की सोच रहे हैं।

उनका कहना था कि कुछ मर्द तो जंगली जानवरों जैसा बर्ताव करते हैं। यदि लड़कियों को लेकर क्रूर हरकतें होती हैं तो फिर लड़कियों के हाथ में चाकू दिया जाना चाहिए। महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि निर्भया मसले के दोषियों को छोड़कर बलात्कारियों को फांसी की सजा दी जाना चाहिए। इन लोगों को उम्रकैद की सजा भी दी जाना चाहिए। पूर्व विधायक राजकुमारी ने कहा कि बलात्कारियों के पकड़े जाने पर उनके चहरे नहीं ढंके जाने चाहिए।

उनका जुलूस सड़कों पर निकाला जाना चाहिए। बलात्कारियों की चमड़ी उधेड़ कर उनका सड़क पर जुलूस निकाला जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि महाविद्यालय, विद्यालय व अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। गौरतलब है कि करीब 8 लोगों ने दो लड़कियों के साथ बलात्कार किया था। ये लड़कियां मित्रों के साथ मेला देखने के लिए गई थीं। बारिश होने के चलते इन लड़कियों ने बंद दुकान के पास ठहरना ठीक समझा और इसके शेड के नीचे रूक गईं थीं। इसी दौरान आरोपी यहां पहुंचे थे और वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस पर लीपापोती करने और करीब 50 हजार रूपए देने का आरोप लगाया गया है।

रेप पीड़िता के कपडे उतरवाकर पुलिसवालो ने की हैवानियत की हद पार

7 साल तक देवर करता रहा दुष्कर्म फिर भी चुप रही भाभी, पढ़िए भाभी की मज़बूरी

गैंगरेप से बचने के लिए पूल से कूदी लड़की, पैर टूट गया फिर भी दरिंदो ने की हैवानियत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -