किशोर ने किया अपनी ही सहपाठी का बलात्कार, मां ने दिया साथ
किशोर ने किया अपनी ही सहपाठी का बलात्कार, मां ने दिया साथ
Share:

बटाला ​: पंजाब के बटाला में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें एक किशोर ने 17 वर्ष की किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार कर दिया। दरअसल यह घटना क्षेत्र के गांधी कैंप क्षेत्र की बताई जा रही है। जिसमें यह कहा गया है कि कक्षा 12 वीं की छात्रा की एक किशोर से दोस्ती हो गई। इस किशोर लड़की को दोस्ती का हवाला देकर अपने घर ले गया। जहां उसने सीमा से विवाह का वादा किया, जिसके बाद लड़के ने सीमा के साथ बलात्कार कर लिया। 

आरोपी जब इस वारदात को अंजाम दे रहा था तो उसकी मां ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। पीडि़ता के अनुसार उसकी मां को घटना की जानकारी थी। वारदात के बाद आरोपी पीडि़ता को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। पीडि़ता जैसे - तैसे अपने घर पहुंची। बाद में आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। इस मामले में आरोपी लड़का पकड़ा गया। आरोपी की मां फरार बताई जा रही है। 

मामले में सरकारी चिकित्सालय में पीडि़ता का मेडिकल करवाया गया। उल्लेखनीय है कि किशोरों द्वारा इस तरह से यौन व्यवहार करने के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में पुलिस विभाग, न्याय विभाग और सामाजशास्त्री सभी चिंतिंत हैं। हालांकि पुलिस द्वारा आरोपी की काउंसिलिंग की जा रही है। मगर उसे लेकर न्यायालय में निर्णय लिया जाएगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -