दीपिका की तस्वीर पर यह क्या बोल गए रणवीर?
दीपिका की तस्वीर पर यह क्या बोल गए रणवीर?
Share:

बॉलीवुड की फेमस जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का रिश्ता अब एक खूबसूरत मोड़ पर पहुंच गया है। दोनों ने अपना इश्क  जगजाहिर कर दिया है। इनके बीच प्यार का  आलम यह है कि अब यह दोनों खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों की तर्ज पर एक—दूसरे को प्यार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इनका यह प्यार देखने को मिल रहा है और दोनों एक—दूसरे की तस्वीर पर इश्क भरे कमेंट कर रहे हैं। 

खबर है कि दीपिका ने हाल ही में अपनी एक फोटो सोशल साइट इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस फोटो के साथ दीपिका ने लिखा, मार्क जेकोब्स ने एक बार कहा था कि जो हमें पसंद है, उसे करें और उसे बहुत ज्यादा करें।' उनकी इस तस्वीर पर लाखों की संख्या में लाइक और कमेंट आए। इसी बीच इस तस्वीर को लेकर  रणवीस सिंह ने कुछ ऐसा कह दिया कि फैंस चकित हो गए। दरअसल, इस तस्वीर को देखते ही और दीपिका के कमेंट पर रणवीर सिंह ने लिखा, 'मार्क सही कहते हैं, हमें बहुत ज्यादा करने की जरूरत है।' उनके इस कमेंट के बाद फैंस ने खूब मजाक किया। अब रणवीर ने तो अपनी तरफ से दीपिका को और प्यार करने की सलाह दे डाली है, अब देखते हैं कि इनका यह परवान चढ़ा प्यार और कितना परवान चढ़ता है। 

बता दें कि रणवीर और दीपिका एक—दूसरे की फोटो पर कमेंट करते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही रणवीर ने अपने बचपन की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके बाल कुछ अलग  तरह के दिख रहे थे। दीपिका ने इस फोटो को देखकर कमेंट किया था 'नो'। गौरतलब है कि ऐसी खबरे आ रही हैं कि यह दोनों 10 नवंबर को शादी के  बंधन में बंध सकते हैं। 

इस वजह से दीपिका को मिली ब्रेस्ट सर्जरी की सलाह

यह है रणवीर की जिंदगी का सबसे बड़ा गाना

दीपिका-रणवीर की हुई सगाई, इस दिन कर रहे हैं शादी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -