जानिए क्यों मनाते हैं रंग-पंचमी का पर्व और शुभ मुहूर्त
जानिए क्यों मनाते हैं रंग-पंचमी का पर्व और शुभ मुहूर्त
Share:

हर साल होली का पर्व मनाया जाता है जो इस साल 10 मार्च को मनाया गया. वहीं इस पर्व के पांचवें दिन यानि चैत्र कृष्ण पंचमी को देशभर में रंगपंचमी का पर्व बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है और इस साल रंगपंचमी का पर्व 14 मार्च को मनाया जाता है. हर साल होली के जैसे ही रंगपंचगी के दिन भी एक दूसरे के साथ रंग खेला जाता है और यह पर्व बहुत ख़ास माना जाता है. आप जानते ही होंगे इस दिन लोग एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं और राधा कृष्ण जी को भी इस दिन अबीर लगाया जाता है. आप सभी को बता दें कि रंगों से भरा यह पर्व खासतौर पर मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में बड़ी धूम धाम से मनाते हैं. आप सभी को यह भी बता दें कि रंग पंचमी को होली महोत्सव का समापन माना जाता है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं रंग पंचमी मुहूर्त.


रंग पंचमी मुहूर्त -
रंग पंचमी शुक्रवार, 13 मार्च, 2020 को
पंचमी तिथि प्रारंभ – 13 मार्च, 2020 सुबह 08:50 बजे से
पंचमी तिथि समाप्त – 14 मार्च, 2020 सुबह 06:16 बजे तक

महत्व - जी दरअसल हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार रंग पंचमी का त्योहार तामसिक और राजसिक गुणों पर सत्त्वगुण (पवित्रता) की जीत और विजय का प्रतीक है. यह दिखाता है कि आध्यात्मिक विकास के मार्ग में आने वाली बाधाएं जल्द खत्म हो जाएंगी और रंग पंचमी त्योहार पांच प्रमुख तत्वों को सक्रिय करने में मदद करता है. वहीं इन पांच प्रमुख तत्वों में हवा, आकाश, पृथ्वी, जल और प्रकाश माने जाते हैं और पुराणों के अनुसार, मनुष्य का शरीर भी इन्हीं पंच तत्त्वों से मिलकर बना हुआ है. वहीं अगर पौराणिक कथा के बारे में बात करें तो त्रेतायुग के प्रारंभ में जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने धूलि वंदन किया था. वहीं धूलि वंदन से आशय ये है कि 'उस युग में श्री विष्णु ने अलग-अलग तेजोमय रंगों से अवतार कार्य का आरंभ किया. अवतार निर्मित होने पर उसे तेजोमय, अर्थात कई रंगों की सहायता से दर्शन रूप में वर्णित किया है.

अगर बिगड़ा है घर का वास्तु दोष तो इन उपायों से करें बुराइयों को दूर

तुलसी का पत्ता तोड़ते समय क्यों रखना चाहिए ध्यान, जाने ख़ास बात

आखिर क्यों बिल्ली का रास्ता काटना माना जाता है अशुभ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -