रणबीर-आलिया ने शादी के बाद काटा केक और हाथ में हाथ डालकर पिया जाम, देखे सभी फोटोज
रणबीर-आलिया ने शादी के बाद काटा केक और हाथ में हाथ डालकर पिया जाम, देखे सभी फोटोज
Share:

बॉलीवुड में अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीतने वाली आलिया भट्ट अब शादी के बंधन में बंध गई हैं। जी हाँ, अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों की शादी सम्पन्न हो गई हैं। आप सभी जानते ही होंगे इस शादी के चर्चे महीनों से हो रहे थे। बीते 13 अप्रैल को दोनों की मेहंदी सेरेमनी हुई थी और बीते कल 14 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, पूजा भट्ट, आकाश अम्बानी से लेकर कई सेलेब्स ने शिरकत की थी।

जी हाँ और अब कपूर और भट्ट परिवार खुशी से झूम रहा है। बीते 14 अप्रैल को धूमधाम से ब्याह रचाने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पहली अपीयरेंस दी। जी दरअसल अब इस समय न्यूलीमैरिड कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शादी के बाद कपल मीडिया से रूबरू हुआ और पैपराजी को पोज दिए।वहीँ शादी के बाद रणबीर और आलिया के सेलिब्रेशन की भी फोटो सामने आ गई है। आप देख सकते हैं कपल की एक फोटो है जिसमें वे केक काट रहे हैं।

वहीँ एक अन्य फोटो में दोनों हाथ में हाथ डाले जश्न मनाते हुए जाम पी रहे हैं। दूसरी तरफ आलिया भट्ट ने अपने लव ऑफ लाइफ रणबीर कपूर संग शादी की तस्वीरें शेयर कर दी हैं। जी हाँ, आप देख सकते हैं दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तस्वीरें देखने लायक हैं। जी दरअसल शादी में आलिया ने ऑफ व्हाइट लहंगा पहना, वहीं रणबीर ने व्हाइट शेरवानी पहनी। वहीँ शादी से करीना कपूर खान की बेटे जे संग इंसाइड फोटो वायरल हो रही है। जी दरअसल करीना ने छोटे बेटे जे संग इंस्टा पर क्यूट सी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वे जे को पैंपर कर रही हैं। आप देख सकते हैं पिंक कलर के कुर्ता पायजामे में मॉमी करीना से ट्विविनिंग करते हुए करीना की ये फोटो वायरल है।

बेटे रणबीर की शादी में इस तरह शामिल हुए ऋषि कपूर, सामने आई शादी की पहली तस्वीर

7 जन्मों के बंधन में बंधे रणबीर-आलिया, सामने आई दूल्हा-दुल्हन की खूबसूरत तस्वीरें

आलिया को दुल्हन बना देख रो पड़े करण जौहर, अमूल ने खास अंदाज में दी कपल को बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -