नहीं रहे 'रामायण' के 'रावण'
नहीं रहे 'रामायण' के 'रावण'
Share:

रामानंद सागर के जाने माने चर्चित पौराणिक सीरियल 'रामायण' में रावण की भूमिका निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका 83 वर्ष की आयु में देहांत हो गया। मंगलवार रात अरविंद को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके पश्चात् उनका निधन हो गया। अरविंद त्रिवेदी काफी समय से बीमार थे। इस कारण वे बहुत दिनों से बेड पर ही थे। 

वही अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनके देहांत की पुष्टि करते हुए कहा, 'मंगलवार रात लगभग 10 बजे उनका देहांत हो गया है। चाचाजी बीते कुछ वर्षो से निरंतर बीमार चल रहे थे। बीते तीन वर्ष से उनकी तबीयत कुछ अधिक ही खराब रहने लगी थी। ऐसे में उन्हें दो-तीन बार हॉस्पिटल में भी एडमिट कराना पड़ा था। एक महीने पहले ही वो हॉस्पिटल से घर लौटे थे। मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा तथा उन्होंने कांदिवली स्थित अपने घर में ही दम तोड़ दिया।'

वही 'रामायण' के पश्चात् अरविंद त्रिवेदी ने कई एवं समारोह में भी काम किया। 'विक्रम और बेताल' के अतिरिक्त कई और हिंदी सीरियल्स और फिल्मों में अरविंद का बेहतरीन अभिनय देखने को मिला। रामानंद सागर के बेहद मशहूर पौराणिक सीरियल 'रामायण' में उनके रावण की भूमिका ने उन्हें बहुत लोकप्रियता दिलाई तथा आज भी लोग उनको उसी भूमिका से याद करते हैं। उन्होंने 300 से भी ज्यादा गुजराती एवं हिंदी फिल्मों में काम किया। इसके अतिरिक्त वो कई गुजराती नाटकों में भी बेहतरीन अभिनय करते दिखाई दिए।

मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना के लाभार्थियों से चर्चा करेंगे पीएम मोदी

फुल मेकअप के साथ हुआ ‘नट्टू काका’ का अंतिम संस्कार, यही थी आखिरी इच्छा

सिद्धार्थ की जान थीं शहनाज गिल, दोस्त ने किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -