'5 साल की उम्र में माँ का निधन, 16 साल में लिख डाली किताब', कुछ ऐसा रहा रामानंद सागर का सफर
'5 साल की उम्र में माँ का निधन, 16 साल में लिख डाली किताब', कुछ ऐसा रहा रामानंद सागर का सफर
Share:

जाने माने मशहूर धार्मिक धारावाहिक निर्माता रामायण शो के निर्देशक रामानंद सागर का आज ही के दिन जन्म हुआ था. रामानंद सागर का जन्म 29 दिसंबर 1917 को लाहौर में हुआ था। जन्म के समय उनका नाम चंद्रमौली था। उनके दादा पेशावर से आकर परिवार सहित कश्मीर में बस गए थे। आहिस्ता-आहिस्ता वे शहर के नगर सेठ बन गए। जब रामानंद 5 साल के थे तो उनकी माता का देहांत हो गया था। कम आयु में ही रामानंद सागर को उनके निसंतान मामा ने गोद ले लिया। यहां उनका नाम चंद्रमौली से बदलकर रामानंद सागर रखा गया। मामा के घर में होने के बाद भी उनका बचपन मुश्किलों से भरा रहा। 

उन्हें पढ़ने लिखने का बहुत शौक था। 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी प्रथम किताब - प्रीतम प्रतीक्षा लिख डाली थी। उन दिनों रामानंद अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए छोटे-छोटे कार्य किया करते थे। उन्होंने चपरासी से लेकर साबुन विक्रय करने तक का कार्य किया है। यहां तक कि सुनार की दुकान में हेल्पर तथा ट्रक क्लीनर का भी कार्य कर चुके हैं। इन छोटे-मोटे कार्य से जितने रूपये एकत्रित होते थे, वो सारे पैसे वे अपने अध्यन में लगाते थे। वही पढ़ने के अपने शौक को रामानंद ने इसी प्रकार पूर्ण किया तथा फिर डिग्री भी प्राप्त कर ली। रामानंद सागर लेखन में माहिर थे। क्योकि उनका बचपन मुश्किलों में गुजरा था तो आगे चलकर उनकी कहानियों तथा किस्सों में उनका यह दर्द दिखाई देता है।

रामानंद सागर के वैसे तो कई सीरियल और फिल्में मशहूर हुईं मगर जिसने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी वो था रामायण। 25 जनवरी 1987 को रामायण का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ। ये सीरियल 31 जुलाई 1988 तक चलता रहा। दूरदर्शन पर रामायण रविवार प्रातः 45 मिनट (विज्ञापन समेत) तक आता था। जबकि उस दौर में बाकी सीरियल को 30 मिनट का स्लॉट ही मिलता था। 78 एपिसोड वाले रामायण का प्रसारण जब होता था तो देश की सड़कों एवं गलियों में कर्फ्यू जैसा सन्नाटा छा जाता था। आज के दौर में इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। कहा जाता है इस सीरियल को लगभग 10 करोड़ लोग देखते थे। 

घर से निकला तुनिशा का पार्थिव शरीर, वीडियो देख झलके फैंस के आंसू

अर्चना गौतम ने इस एक्टर पर फेंका खौलता हुआ गरम पानी, मचा बवाल

'पैरों की बीमारी ने विकास खन्ना को बना दिया दुनिया का सबसे बड़ा शेफ', जानिए किस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -