बॉलीवुड ने भी कहा : रमजान मुबारक.....
बॉलीवुड ने भी कहा : रमजान मुबारक.....
Share:

माहे रमजान को नेकियों का मौसमे बहार कहा गया है। जिस तरह मौसमे बहार में हर तरफ सब्जा ही सब्जा नजर आता है। हर तरफ रंग-बिरंगे फूल नजर आते हैं। इसी तरह रमजान में भी नेकियों पर बहार आई होती है। जो शख्स आम दिनों में इबादतों से दूर होता है, वह भी रमजान में इबादतगुजार बन जाता है।

यह महीना समाज के गरीब और जरूरतमंद बंदों के साथ हमदर्दी का महीना है। तथा इस पवित्र रमजान माह के उपलक्ष्य में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने भी बधाई दी. बता दे कि बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, ऋषि कपूर और कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने ट्विटर के जरिए सोमवार को अपने फैन्स और दोस्तों को इस्लामी पवित्र महीने रमजान की बधाई दी है.... 

अमिताभ बच्चन ने लिखा, अमन.. रमाजन शुरू और हम सभी को अमन और संपन्नता की बधाई देते हैं.

करण जौहर ने लिखा, सभी को रमजान मुबारक ..मेरा प्यार और ऊर्जा.

ऋषि कपूर, पूरी दुनिया को रमजान मुबारक.

प्रियंका चोपड़ा, सभी रमजान मनाने वालों को शुभकामनाएं..हम सभी को शांति और संपन्नता मिले.

अनिल कपूर, इस रमजान अल्लाह आपके विश्वास को अमन दें. आपको खुशियों की शुभकामनाएं.

सोनाक्षी सिन्हा ने भी बधाई दी है, पूरी दुनिया को रमजान मुबारक.

रितेश देशमुख, मेरे दोस्तों को प्यार, शांति, संपन्नता और खुशियां. रमजान मुबारक.

डायना पेंटी, सभी को रमजान करीम!

जूही चावला ने भी बधाई दी. कहा सभी को रमजान की मुबारकबाद. 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -