जल्द बाजार में मिल सकती है मैगी : केंद्रीय मंत्री पासवान
जल्द बाजार में मिल सकती है मैगी : केंद्रीय मंत्री पासवान
Share:

नई दिल्ली : देश के खाद्य और उपभोक्ता मामले के मंत्री रामविलास पासवान के एक बयान से फिर से विवाद पैदा हो गया। इस दौरान यह बात सामने आई है कि खाद्य और उपभोक्ता मामले के मंत्री राम विलास पासवान ने कहा है कि जल्द ही मैगी दुकानों पर बिकना प्रारंभ हो जाएगी। जबकि देश के खाद्य नियामक द्वारा इसे बिकने योग्य नहीं बताया गया है। मामले में यह कहा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने विश्वास जताया कि बहुत जल्द मैगी नूडल्स विवादों के बाहर आ जाएगी।

हालांकि केंद्रीय मंत्री पासवान के इस बयान को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि श्री पासवान ने ऐसी उम्मीद जताई है। इसके अंतर्गत संभावना जताई जा रही है कि मैगी अपने फूड प्रोडक्ट में आवश्यक सुधार कर इसे बाजार में लांच करने की पहल करे और उस पहल पर सकारात्मक तरीके से विचार लाया जा सकता है। सेंट्रल फूड टेक्नोलाॅजिकल रिसर्च इंस्टीट्युट का परीक्षण किया गया।

परीक्षण के बाद यह बात प्रमुखतौर पर कही गई कि इसे परीक्षण में सेवन करने योग्य पाया गया। हालांकि इस परीक्षण के पहले  केंद्रीय मंत्री पासवान ने केवल 24 घंटे पूर्व जांचे गए कुछ सेंपल्स के रिज़ल्ट को खारिज कर दिया था। मामले में यह बात सामने आई है कि देश के खाद्य नियामक फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथाॅरिटी आॅफ इंडिया द्वारा इनका परीक्षण मैसूर और गोवा में किया गया था। उल्लेखनीय है कि भारत में मैगी का सेवन करने के बाद कुछ लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ा और इसके बाद लगातार इस मामले में शिकायत आने लगी और विभिन्न क्षेत्रों से मैगी के सेंपल लेकर जांचे गए।

जब सेंपल्स तय मापक के अनुरूप नहीं थे। इनमें अमानक सामग्री पाई गई तो देशभर में नेस्ले इंडिया के बिकने वाले इस उत्पाद को प्रतिबंधित कर दिया गया। हालांकि इस मामले में मुंबई उच्च न्यायालय में नेस्ले इंडिया को कुछ राहत मिली है। मगर फिर भी इसके उत्पाद पर प्रतिबंध लगा हुआ है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -