अब नहीं रहेगा बिहार में लालू!
अब नहीं रहेगा बिहार में लालू!
Share:

हाजीपुर : लोकजनशक्तिपार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक भविष्य पर चुटकी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव तो पांच बार मैट्रिक फेल हो गए हैं। ऐसे में उनका राजनीतिक कैरियर समाप्त हो गया है। लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने यह भी कहा कि लालू खुद की बजाय अब अपने बेटों को राजनीतिक क्षेत्र में लाए हैं।

दरअसल उनका असर कम हो गया है, जिसके चलते उन्होंने अपने एक पुत्र तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री बना दिया तो दूसरे पुत्र तेजप्रताप यादव को महत्वपूर्ण विभाग में मंत्री बनाया। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने नेताओं के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। वे दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने मुस्लिम प्रेम का दिखावा करने में लगे हैं।

यदि केवल मुस्लिमों से प्रेम करते तो अब्दुल बारी सिद्दीकी की तरह वरिष्ठ नेता उपमुख्यमंत्री बन सकते थे। जीतनराम मांझी को लेकर उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी राजद की ओर जा रहे हैं। उनका कैरियर तो एनडीए के ही साथ है। वे गठबंधन के ही साथ रहेंगे। इसी में उनका राजनीतिक भविष्य है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके राजीतिक प्रतिद्वंदी चिराग पासवान से डरते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -