आए थे विरोध प्रदर्शन करने पर नही झेल सके ठंडे पानी की बौछार
आए थे विरोध प्रदर्शन करने पर नही झेल सके ठंडे पानी की बौछार
Share:

पटना: कड़ाके की ठंड में गुरुवार को पटना पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को ऐसा सबक सिखाया, जो वे कभी नही भूलेंगे। रालोसपा कार्यकर्ता रालोसपा सांसद अरुण कुमार के नेतृत्व में गांधी मैदान से राजभवन तक मार्च निकाल रहे थे। ये लोग धान खरीद में देरी, किसानों को बोनस न मिलने पर बढ़ते अपराध के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए पहले पुलिस ने शांति से बात की लेकिन इसके बाद भी जब वो नही माने तो उन पर ठंडे पानी की बौछार कर दी। ठंडे पानी की बौछार पड़ते ही 5 मिनट में भीड़ नौ दो ग्यारह हो गई। कार्यकर्ता जब जय प्रकाश नारायण गोलंबर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया और कहा कि आगे नही जा सकते।

जब कार्यकर्ता नही माने तो पुलिस ने कैनन से पानी की बौछार शुरु कर दी। जब भीड़ तितर-बितर हो गई तो पुलिस ने सांसद व उनके कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। रालोसपा ने इस मार्च के लिए पत्र लिखकर अनुमति भी मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने मना कर दिया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -