राज्यसभा चुनाव लाऐंगे सरकार के लिए अच्छे दिन!
राज्यसभा चुनाव लाऐंगे सरकार के लिए अच्छे दिन!
Share:

नई दिल्ली : माना जा रहा है कि अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के लिए दुखभरे दिन समाप्त होने वाले हैं और वास्तव में सरकार के ही अच्छे दिन आने वाले हैं। सरकार जिस परेशानी से अब तक उलझी है कि संसद में विधेयक पारित नहीं होते होता है तो बस हंगामा अब उससे केंद्र सरकार को कुछ निजात मिल सकेगी। दरअसल राज्यसभा की 13 सीटों पर चुनाव होने हैं। ये सीटें 6 राज्यों में आती हैं। जिन पर 21 मार्च को निर्वाचन होगा। इनमे से सरकार सात सीटों के लिए नामों की सिफारिश दे सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार 5 मनोनीत सदस्य 21 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं दूसरी ओर दो सदस्य पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। पहले से सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों में अशोक गांगुली और एचके दुआ का नाम शामिल है। 21 मार्च को मणिशंकर अय्यर, जावेद अख्तर, बी जयरी, मृणाल मिरी और बालचंद्र मुंगेकर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन सात सीटों के लिए नामों की सिफारिश सरकार दे सकती है।

राज्यसभा की करीब 245 सीटों में से 12 सदस्य मनोनीत किए जाते हैं। उच्च सदन में मनोनीत सदस्यों की संख्या 10 बताई गई है। दरअसल मनोनीत सदस्यों को राष्ट्रपति सरकार की अनुशंसा पर नियुक्त करते हैं। फिलहाल निर्वाचित 13 सीटों में 5 कांग्रेस के सदस्य काबिज हैं। तीन कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्ससिस्ट के पास हैं और एक - एक सदस्य भाजपा और एसएडी के हैं। नागा पीपल्स फ्रंट के खेकिहो जिमोनी का बीते वर्ष नवंबर में निधन हो गया।

इसके बाद निर्वाचित सीटें खाली हो गईं। पंजाब की पांच सीटों में से 2 सीटें कांग्रेस और एसएडी के पास थीं। एक सीट भाजपा के पास है। मगर अब नए सिरे से होने वाले निर्वाचन में भाजपा का दबदबा राज्यसभा में हो सकता है। माना जा रहा है कि इसके बाद भाजपा को जीएसटी और भूमि अधिग्रहण बिल जैसे महत्वपूर्ण बिल पारित करवाने में आसानी हो सकती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -