असम चुनाव: कल से चुनाव प्रचार का आगाज़ करेंगे राजनाथ सिंह, 4 रैलियों को करेंगे सम्बोधित
असम चुनाव: कल से चुनाव प्रचार का आगाज़ करेंगे राजनाथ सिंह, 4 रैलियों को करेंगे सम्बोधित
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए असम में चुनाव प्रचार का आगाज़ करेंगे। वह बिश्वनाथ और गोलाघाट जिलों में चार रैलियों को संबोधित भी करेंगे। सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी है। राजनाथ सिंह की इनमें से दो रैलियां गोहपुर में चाय बागानों में होगी। गोहपुर एक ऐतिहासिक स्थान है, जो भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़ा हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि राजनाथ सिंह एक रैली बिश्वनाथ निर्वाचन क्षेत्र के तहत सदरु टी एस्टेट में और एक अन्य रैली डेफलाघुर टी एस्टेट में संबोधित करेंगे। इस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद बोर्थाकुर चुनाव लड़ रहे हैं। सिंह की तीसरी रैली गोहपुर में भाजपा प्रत्याशी उत्पल बोरा के लिए होगी, जो असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य रिपुन बोरा के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। राजनाथ सिंह गोलाघाट जिले के डेरगांव में एक रैली को संबोधित करेंगे, जहां वह असम में भाजपा के सहयोगी अगप प्रत्याशी भाबेंद्र नाथ भराली के लिए प्रचार करेंगे।

राजनाथ सिंह के अगले एक महीने में राज्य की अपनी कई यात्राओं के दौरान बड़ी तादाद में रैलियों को संबोधित करने की उम्मीद है। असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए तीन चरणों में 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को वोटिंग होगी।

यहां 28 वर्षों बाद 'योग' पर से हटेगा प्रतिबंध, लेकिन मंत्रोच्चारण और नमस्ते कहने पर जारी रहेगा बैन

2 सप्ताह की बच्ची का 'खतना' करना चाह रही थीं दो महिलाएं, कोर्ट पहुंचा मामला

असम में गरजीं स्मृति ईरानी, बोलीं- कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, गरीबों के लिए भाजपा कर रही काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -