राजनाथ पहुंचे मुनाबाद, जवानों का हौसला बढ़ाया
राजनाथ पहुंचे मुनाबाद, जवानों का हौसला बढ़ाया
Share:

मुनाबाद : भारत द्वारा पाकिस्तान की ओर से सीज़फायर का उल्लंघन होने ओर आतंकियों के भारतीय सीमा में दाखिल होने के बाद से ही सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है। देश के रक्षा तंत्र को कई तरह से मजबूत किया जा रहा है। तकनीकी रूप से भारतीय सेना और भारत की सीमाओं को और बलवान करने का प्रयास किया जा रहा है। तो दूसरी ओर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह राजस्थान के दौरे पर थे। उन्होंने यहां पर भारतीय सीमा का जायजा लिया।

जैसलमेर में सीमा की सुरक्षा की स्थिति का जायजा लेने के ही साथ उन्होंने उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की जिनके राज्यों की सीमाऐं पाकिस्तान से सटी हैं। इसके बाद राजनाथ सिंह शनिवार सुबह विशेष हॉलिकोप्टर से मुनाबाद पहुंचें। यहां उन्होंने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, तो दूसरी ओर यहां पर तैनात जवानों से भेंट मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

उन्होंने भारत की उन सीमाओं को सील करने को लेकर चर्चा की जो पाकिस्तान से लगी हैं। इन सीमाओं को लेकर बीएसएफ के अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक ली। गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा भारतीय सीमाओं पर कैमरे, आधुनिक सेंसर्स आदि लगाने की बात कही थी जिससे देशकी सीमाओं की सुरक्षा की जा सके।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -