मात्र 1 हिट फिल्म दे पाए थे राजीव कपूर, ताउम्र रहे अकेले
मात्र 1 हिट फिल्म दे पाए थे राजीव कपूर, ताउम्र रहे अकेले
Share:

अपनी क्यूटनेस और अपने अभिनय से सभी का दिल जीतने वाले राजीव कपूर का जन्म आज ही के दिन हुआ था। राजीव कपूर को फिल्म राम तेरी गंगा मैली से पहचान मिली थी। इस फिल्म में काम कर वह हर जगह चर्चाओं का हिस्सा बन गए थे हालांकि फिल्मों में वे ज्यादा समय तक नहीं चले। राजीव ने अपने 10 साल के फिल्मी कर‍ियर में केवल 13 फिल्में की, और इन फिल्मों से 12 फ‍िल्में फ्लॉप हुई। इस लिस्ट में एक नाम राम तेरी गंगा मैली था जो राजीव की एकमात्र ऐसी फिल्म थी जो हिट हुई थी।

इस फिल्म की सफलता का श्रेय भी फिल्म की एक्ट्रेस मंदाक‍िनी को दिया गया। वैसे जिस तरह वह फ़िल्मी इंडस्ट्री में नहीं चल सके वैसे ही उनकी निजी जिंदगी भी खुशहाल नहीं थी। जी दरअसल राम तेरी गंगा मैली फिल्म के बाद राजीव और उनके पिता राज कपूर के रिश्ते बिगड़ गए। उस दौर में राजीव का मानना था कि उनके प‍िता राज कपूर ने उन्हें सही तरीके से लॉन्च नहीं किया था और इसी के चलते उनका करियर नहीं चला। उस समय राजीव ये भी कहते थे कि राज कपूर बाकी अभ‍िनेताओं को फिल्मों में मौका देते थे लेक‍िन खुद बेटे राजीव को नहीं ये मौका नहीं दिया। काम के चलते उस समय बाप-बेटे के रिश्ते में खटास आ गई।

कहा जाता है दोनों के बीच सालों तक बातचीत बंद रही। वहीँ उसके बाद साल 2001 में राजीव ने आरती सभरवाल से शादी की, लेक‍िन वह शादी भी सफल नहीं हो सकी। शादी के दो साल बाद राजीव और आरती का तलाक हो गया और तलाक के बाद राजीव ताउम्र अकेले रहे। वैसे अकेले होने के बाद भी राजीव अकेले नहीं पड़े। वह हमेशा अपने भाई-भतीजी-भतीजों संग तस्वीरों में नजर आए हैं। वह फैमिली पार्टीज के अलावा फंक्शन में भी नजर आए। अब राजीव इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।

'रिफ्यूजी कार्ड' की मांग कर रहे भारत आए अफगानी, CAA लागू होने से लग रहा डर

तालिबानियों की तुलना महर्षि वाल्मीकि से कर फंसे मुनव्वर राना

मंदिर जा रही दो बहनों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौके पर मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -