रजनीकांत के लिए ''ऐसी दीवानगी देखी नहीं कही''.....17 हुए घायल
रजनीकांत के लिए ''ऐसी दीवानगी देखी नहीं कही''.....17 हुए घायल
Share:

साउथ के सुपर हीरो रजनीकांत को कौन नहीं जानता। इनका जलवा पुरे हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है उनकी फिल्मे नहीं बल्कि उनके काम से लोग उन्हें जानते है. अब आप देख सकते है की उनकी आने वाली फिल्म कबाली आने के पहले ही हिट हो गई. अभिनेता रजनीकांत स्टारर 'कबाली' शुक्रवार को दुनियाभर की 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो गई। चेन्नई के एक थिएटर ने सुबह 4 बजे का शो रखा। कई दिन पहले एडवांस में बुकिंग होने के बावजूद टिकट की उम्मीद में लोग आधी रात से कतार में दिखे।

चेन्नई के अल्बर्ट सिनेमा हॉल में फैन्स ने जबरन घुसने की कोशिश की। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें 17 लोग घायल हो गए। इस हादसे में एक शख्स जख्मी हो गया है। सिनेमा हाल के कैंपस में आग लग गई। आग की वजह आतिशबाजी बताई जा रही है। ये रजनी फैन्स क्लब से हैं। अल्बर्ट सिनेमा हॉल के बाहर अभी भी 1500 लोग जमा हैं। ये लोग जश्न मना रहे हैं। चेन्नई में रजनीकांत के करीब 13 बड़े कटआउट लगाए गए हैं।

वहीं, 100 से ज्यादा बड़े पोस्टर लगे हैं। इन सभी कटआउट की कॉस्ट 65 लाख बताई जा रही है। वहीं, पोस्टर्स पर 90 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। एक कटआउट तो 80 फीट का है। इसे रजनीकांत का अभी तक का सबसे बड़ा कटआउट बताया जा रहा है। इन्हें ऑर्ट डायरेक्टर जेपी आनंद ने बनाया है। इनके मुताबिक, एडमिनिस्ट्रेशन से 170 फीट के कटआउट बनाने की परमिशन मांगी थी जो नहीं मिली।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -