तटरक्षक बल के नए महानिदेशक बने राजेंद्र सिंह
तटरक्षक बल के नए महानिदेशक बने राजेंद्र सिंह
Share:

नई दिल्ली: भारतीय कोस्ट गार्ड के नए डायरेक्टर जनरल के तौर पर राजेंद्र सिंह ने पदभार ग्रहण किया है। राजेंद्र सिंह तटरक्षक बल के अधिकारी है, जिन्हें केंद्र सरकार ने बल का महानिदेशक नियुक्त किया है। इससे पहले तक केवल नौ सेना का अधिकारी ही तटरक्षक बल का महानिदेशक नियुक्त होता आया है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राजेंद्र सिंह को बल का महानिदेशक नियुक्त किया। सिंह ने नियुक्ति की घोषणा के बाद कहा था कि महानिदेशक के रूप में उनकी प्राथमिकता पांच क्षेत्रीय मुख्यालयों, 14 जिला मुख्यालयों और नौ एयर स्टेशनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की है।

सिंह ने पहले ही साफ कर दिया है कि वो नौ सेना के साथ बेहतर तरीके से तालमेल बिठाएंगे। सिंह उतराखंड के रहने वाले है और तटरक्षक बल की हर श्रेणी की जहाजों का कमान संभाल चुके है। उन्हें 1990 में तटरक्षक मंडल पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -